राजेश बोले, जल्द पूरा कराएंगे फोरलेन का काम

जागरण संवाददाता, बरेली : सीतापुर- बरेली हाईवे में अड़ंगे पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने साफ कहा कि स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 07:56 AM (IST)
राजेश बोले, जल्द पूरा कराएंगे फोरलेन का काम
राजेश बोले, जल्द पूरा कराएंगे फोरलेन का काम

जागरण संवाददाता, बरेली : सीतापुर- बरेली हाईवे में अड़ंगे पर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने साफ कहा कि समस्या को केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखा जाएगा। प्रयास होगा कि इस प्रोजेक्ट के लिए बकाया धनराशि उपलब्ध करवाई जाए और इस हाईवे से यातायात को सुगम बनाया जाए।

दैनिक जागरण ने सीतापुर-बरेली हाईवे के पूरा होने में आ रही अड़चनों की पड़ताल की थी। इस संबंध में आ रही मुश्किलों को जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित भी किया। इसमें कार्यदायी संस्था का खाता एनपीए होने की जानकारी प्रमुखता से दी गई। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल और केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री संतोष कुमार ने इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देने की बात कही गई। बरेली पहुंचे वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने एक बार फिर इस मुद्दे को प्राथमिकता में बताया। उन्होंने कहा कि रविवार को जीएसटी काउंसिल की बैठक नई दिल्ली में होने वाली है। इसमें शामिल होने वह भी जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल से अलग से मुलाकात का कार्यक्रम है। इस दौरान दोनों मंत्रियों के सामने सीतापुर बरेली हाईवे और बिजली की समस्या उठाई जाएगी। गडकरी से हाईवे के शीघ्र बनने के लिए आ रही अड़चनों की जानकारी के साथ ही खाता एनपीए होने की बात भी कही जाएगी। उम्मीद है कि उनके हस्तक्षेप के बाद हाईवे निर्माण में आ रही अड़चने दूर हो जाएंगी और इस हाईवे से आने जाने में कोई मुश्किल नहीं होगी। वित्तमंत्री ने बरेली के विकास के संबंध में आम लोगो से भी योगदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जनहित से जुड़ा व्यावहारिक सुझाव उन्हें दे सकता है। जिस पर प्रोजेक्ट बना कर मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। जिससे शहर का समुचित विकास हो सके।

chat bot
आपका साथी