पुलिस भर्ती परीक्षा : वजन और ऊंचाई पर तकनीकि पहरे से लगेगी लगाम... जानिए कैसे Bareilly News

पुलिस भर्ती में अब लंबाई नापने के लिए स्केल व वजन तौलने के लिए फुट मशीन के दिन बहुर गए हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 06:09 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 06:09 PM (IST)
पुलिस भर्ती परीक्षा : वजन और ऊंचाई पर तकनीकि पहरे से लगेगी लगाम... जानिए कैसे  Bareilly News
पुलिस भर्ती परीक्षा : वजन और ऊंचाई पर तकनीकि पहरे से लगेगी लगाम... जानिए कैसे Bareilly News

जेएनएन, बरेली : पुलिस भर्ती में अब लंबाई नापने के लिए स्केल व वजन तौलने के लिए फुट मशीन के दिन बहुर गए हैं। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान होने वाले मेडिकल परीक्षण में इन पुराने तरीके से जहां समय बर्बाद होता था, वहीं आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहते थे। मेडिकल भर्ती परीक्षा में समय की बचत के साथ ही लगने वाले आरोपों से बचने के लिए अधिकारियों ने अब लंबाई नापने व वजन तौलने के लिए (हाइट-वेट) जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

इस नई मशीन में ऐसी तकनीकि का इस्तेमाल किया गया जो मशीन से संबंधित अभ्यर्थी की प्रिंट आउट पर्ची निकलेगी। इसमें से एक प्रिंट आउट अभ्यर्थी को मिलेगा, जबकि दूसरा प्रिंट भर्ती बोर्ड रिकॉर्ड में रखेगा। मशीन के आने से अभ्यर्थियों का हाइट-वेट कम करने का खतरा भी खत्म हो गया है। बरेली पुलिस लाइन में इस मशीन का प्रयोग शुरू हो गया है।

नई तकनीकि की मशीन चलाने में बेहद आसान है। भर्ती के दौरान एक ही बार में दोनों काम हो जा रहे हैं। जिससे भर्ती बोर्ड में कर्मचारियों की संख्या भी कुछ हद तक नियंत्रित हो गई है। भर्ती बोर्ड से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस मशीन के आ जाने से पारदर्शिता आएगी। इसके साथ ही समय की भी बचत होगी।

हाइट वेट मशीन आधुनिक होने के साथ बेहतर है। इसका रिकार्ड में कोई गलती नही होती। साथ ही भर्ती बोर्ड पर आरोप-प्रत्यारोप भी नहीं लगेंगे।

- राजेश पाण्डेय, डीआइजी

chat bot
आपका साथी