छात्रा को झाडिय़ों में खींचते हुए आरोपितों का वीडियो वायरल, पुलिस को जानकारी नहीं Badaun News

सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक छात्रा कैप लगाए युवक के साथ सुनसान खेतिहर इलाके में दिख रही। वहीं तीन अन्य युवक उन दोनों को हड़का रहे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 02:28 PM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 05:48 PM (IST)
छात्रा को झाडिय़ों में खींचते हुए आरोपितों का वीडियो वायरल, पुलिस को जानकारी नहीं Badaun News
छात्रा को झाडिय़ों में खींचते हुए आरोपितों का वीडियो वायरल, पुलिस को जानकारी नहीं Badaun News

जेएनएन, बदायूं : सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक छात्रा कैप लगाए युवक के साथ सुनसान खेतिहर इलाके में दिख रही। वहीं तीन अन्य युवक उन दोनों को हड़का रहे। इस बीच उन्हीं में से दो युवक छात्रा को झाडिय़ों में खींचकर ले जाने लगते हैं।

वीडियो में वह गिड़गिड़ाने और छोड़ देने की गुहार लगाते दिखाई दे रही। इसके कुछ देर बाद छात्रा दिखना बंद होता जाती है। वीडियो शहर के कई वाट्सएप ग्रुप वायरल हुआ तो चर्चा हुई कि यह सहसवान क्षेत्र का है। अफवाह उडऩे लगी कि सीओ कार्यालय के आसपास का वीडियो है, हालांकि घटनास्थल की पहचान की पुष्टि नहीं हुई।

वीडियो कब का है, कहां बना है और उसमें दिख रहे लोग कौन हैं, इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिली। इधर, इंस्पेक्टर सहसवान हरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। किसी ने तहरीर भी नहीं दी है। वीडियो के बारे में मालूम कराया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी