Plantation Abhiyan2020: बारिश के खलल के बीच केंद्रीय मंत्री व नोडल अधिकारी ने किया गया पौधारोपण Bareilly news

बीसलपुर रोड में वन विभाग के कार्यक्रम में शरीक होने के साथ पुलिस लाइंस औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा देवरनियां फरीदपुर में भी पौधारोपण नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने पौधारोपण किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:20 PM (IST)
Plantation Abhiyan2020: बारिश के खलल के बीच केंद्रीय मंत्री व नोडल अधिकारी ने किया गया पौधारोपण Bareilly news
Plantation Abhiyan2020: बारिश के खलल के बीच केंद्रीय मंत्री व नोडल अधिकारी ने किया गया पौधारोपण Bareilly news

 जेएनएन, बरेली : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व खादी ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल की मौजूदगी में वन महोत्सव मनाया गया। बीसलपुर के कंथरिया गांव के छावनी क्षेत्र में वन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम से ठीक पहले बारिश होने की वजह से हल्का व्यवधान भले ही पड़ा, लेकिन नोडल अधिकारी ने आम और केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरगद और पीपल के पेड़ लगाकर वन महोत्सव का आगाज किया।

वन महोत्सव के लिए शनिवार रात अपर मुख्य सचिव बरेली पहुंचे थे। सुबह सर्किट हाउस से निकलने के बाद उन्होंने सबसे पहले पुलिस लाइंस में पौधरोपण किया। इसके बाद बीसलपुर रोड छावनी क्षेत्र में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने आम का पौध लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरगद और पीपल के पौधे लगाए। यहां 14 एकड़ छावनी की भूमि पर शीशम, आम, नीम, जामुन, बेल, सागौन, सहजन के पौधे लगाए गए। जिला वन अधिकारी भारत सिंह ने कहा कि हमनें औषधि वाटिका और नक्षत्र वाटिका भी बनाई है। 201 तरह के पौधे लगाने की तैयारी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश की वजह से वन विभाग की तैयारियों में व्यवधान रहा है।

 घरों में पेड़ लगाए-केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री संतोष गगवार ने संबोधन दिया कि यह नवनीत सहगल की रुचि को प्रदर्शित करता है कि वह यहां आए। अभी और भी जगह जाएंगे। डिफेंस के अधिकारियों से पौधसंरक्षण पर बात की जाएगी। लक्ष्य रखा हुआ है कि जितने भी पेड़ लगे उन्हें बचाया जाए। घरों में भी पेड़ लगाये जाने चाहिए। अगर घरों में जगह है तो सही इस्तेमाल होना चाहिए।

 

भूमि छावनी की, लेकिन वन संपदा अधिकारी नहीं आए

छावनी की भूमि पर भले ही वन विभाग ने पौधारोपण करवाया हो, लेकिन कार्यक्रम में वन संपदा अधिकारी और सेना के अधिकारी कार्यक्रम में नहीं आये थे। वन विभाग से अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि पिछले साल के लगाए पौधे देखे जा सकते हैं। वह और बड़े हुए है।

 नवाबगंज विधायक पौधरोपण किया, कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल

शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। नवाबगंज विधायक पौधा रोपण करने के बाद तुरंत चले गए। कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।

 कालीन बिछाई, फिर भी फिसलते रहे लोग

डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशान प्रताप सिंह और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। पौधारोपण की जगह तक जाने के लिए कालीन बिछाए गए थे। बारिश होने की वजह से मिट्टी में फिसलन पैदा हो गई। कालीन न बिछाए गए होते तो पौधारोपण के लिए निश्चित जगह तक पहुंचना भी मुश्किल होता।

 रिछा में लगेंगे साढ़े तीन हजार पौधे

बीसलपुर छावनी क्षेत्र के कार्यक्रम के बाद नोडल अधिकारी और प्रशासकीय अधिकारियों का काफिला परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां बीएल एग्रो इंडस्ट्री की जमीन पर भी पौधारोपण किया गया। इसके बाद नैनीताल रोड पर रिछा में कठर्रा ढाल में ग्राम पंचायत की जमीन पर बरगद का पेड़ लगाया। यहां करीब साढ़े तीन हजार पौधे लगाए जाने हैं। जिसके लिए अगस्त तक अभियान चलेगा।

chat bot
आपका साथी