बरेली के नवाबगंज में धान क्रय केन्द्र पर धान तौलाने आए दो बिचौलियों को पकड़ा

उपमंडी स्थल में किसानों का धान तौलने के लिए पांच केन्द्र खोले गए हैं। लेकिन इन केन्द्रों पर बिचौलिया हावी हैं। बुधवार को एसडीएम मंडी पहुंचे और धान से भरी ट्रालियों को टोकन देने के बाद उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर पहुंच कर तौल का जायजा लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 04:22 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 04:22 PM (IST)
बरेली के नवाबगंज में धान क्रय केन्द्र पर धान तौलाने आए दो बिचौलियों को पकड़ा
बिचौलिया से पूछताछ करते एसडीएम व डिप्टी आरएमओ।

बरेली, जेएनएन। नवाबगंज में क्रय केन्द्रों पर धान तौलाने के लिए किसानों में मारामारी मची हुई है। 15-15 दिन से किसान अपना धान तौलाने के लिए क्रय केन्द्रों पर डेरा डाले हुए हैं। इसके बाद भी उनके धान की तौल नहीं हो रही है। केन्द्रों पर बिचौलिया हावी हैं। वह केन्द्र प्रभारियों से साठगांठ कर धान की खूब तौल करा रहे हैं। मंगलवार को धान तौलाने आए दो बिचौलियों को एसडीएम ने पकड़ लिया। जिनके पास से भारी तादात में किसानों के अभिलेख मिले हैं। एसडीएम ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही एसडीएम ने तीन केन्द्र प्रभारियों को भी पुलिस के हवाले किया है। 

उपमंडी स्थल में किसानों का धान तौलने के लिए पांच केन्द्र खोले गए हैं। लेकिन इन केन्द्रों पर बिचौलिया हावी हैं। केन्द्र प्रभारी किसानों का धान न लेकर बिचौलियों का ले रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर बुधवार को एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मंडी पहुंचे और धान से भरी ट्रालियों को टोकन देने के बाद उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर पहुंच कर तौल का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें दो केन्द्रों पर तौल होती मिली। इसी बीच किसानों ने एसडीएम से शिकायत की। कहा कि तीन, चार और पांच नम्बर के केन्द्र पर तीन दिन से किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है। केन्द्र प्रभारी किसानों के धान न तौल बाहर ही बिचौलियों के धान तौल रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने चेङ्क्षकग करायी तो उन्हें तीन बिचौलिया कई किसानों के अभिलेख लेकर मंडी में घूमते हुए मिले। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने एसडीएम को अपने नाम मनोहर लाल निवासी धनौर जागीर क्योलडिय़ा बताया। उसके पास से 15 किसानों की भूमि के अभिलेख मिले। वहीं जगमोहन ङ्क्षसह निवासी ग्राम खाता के पास से भी आधा दर्जन किसानों के नाम की खतौनी, आधार कार्ड मिले। एक अन्य बिचौलिया मौके से फरार हो गया। जानकारी करने पर एसडीएम को पता चला कि उनके पास से जो अभिलेख मिले हैं। उन किसानों के धान की तौल ही नहीं होनी है और न ही उन किसानों ने उन्हें अभिलेख ही दिए हैं। जिसपर एसडीएम ने उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही एसडीएम ने तीन केन्द्र के प्रभारियों को भी पकड़वा कर थाने भेज दिया। इसकी सूचना मिलते ही डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसडीएम वेदप्रकाश मिश्रा ने बताया कि दो बिचौलियों को पकड़ा गया है। धान की तौल न करने पर तीन धान क्रय केन्द्र प्रभारियों को भी पकड़वा कर थाने भेज दिया है। धान बिचौलियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया जाएगा। प्रतिदिन मैं स्वयं मंडी में मौजूद रहकर किसानों के धान की तौल कराऊंगा। केन्द्रों पर किसानों का धान तौलाया जाएगा। 

धान खरीद को नेट पर चढ़ाने के नाम पर मिठाई मांग रहा केन्द्र प्रभारी

एक केन्द्र प्रभारी धान की तौल को नेट पर चढ़ाने के नाम पर किसान से मिठाई की मांग कर रहा है। किसान और धान क्रय केन्द्र प्रभारी के बीच हुई बातचीत की आडियो वायरल हो रही है। ग्राम मसीत वलीनगर निवासी मनोज कुमार उर्फ सोनू गंगवार ने एक सप्ताह पूर्व लाईखेड़ा गांव में स्थित पीसीयू के धान क्रय केन्द्र पर अपना 20 ङ्क्षक्वटल धान तौलाया था। धान तौलने के बाद केन्द्र प्रभारी ने उन्हें उसकी रसीद दे दी। लेकिन धान की तौल को नेट पर नहीं चढ़ाया। अब वह उनसे इसे नेट पर चढ़ाने के नाम पर मिठाई की मांग कर रहा है। किसान और केन्द्र प्रभारी के बीच फोन पर हुई बातचीत की आडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह केन्द्र प्रभारी किसान से धान को नेट पर चढ़ाने के नाम पर मिठाई की मांग कर रहा है। इससे नाराज किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

chat bot
आपका साथी