Top Bareilly News of the Day, 15th July 2019, भाजपा विधायक की बेटी की शादी, डिग्री कॉलेज में मिला डोडा, पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख की लूट, चंद्रयान-2 में रुहेलखंड का बाहूबली

Top Bareilly News of the day 15th July 2019. शाम छह बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 08:17 PM (IST) Updated:Mon, 15 Jul 2019 10:47 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 15th July 2019, भाजपा विधायक की बेटी की शादी, डिग्री कॉलेज में मिला डोडा, पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख की लूट, चंद्रयान-2 में रुहेलखंड का बाहूबली
Top Bareilly News of the Day, 15th July 2019, भाजपा विधायक की बेटी की शादी, डिग्री कॉलेज में मिला डोडा, पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख की लूट, चंद्रयान-2 में रुहेलखंड का बाहूबली

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने सोमवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें पुलिस को भाजपा विधायक की बेटी की शादी, डिग्री कॉलेज में मिला डोडा, पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख की लूट, चंद्रयान-2 में रुहेलखंड का बाहूबली आदि खबरें सर्वाधिक चर्चा में रहीं। जानिए शाम छह बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें। 

हाईकोर्ट ने बिथरी भाजपा विधायकी की बेटी साक्षी की शादी को माना वैध

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिथरी चैनपुर के भाजपा विधायक की बेटी साक्षी और अजितेश की शादी को वैध मानने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को इनको सुरक्षा देने का भी निर्देश दिया है। दो माह में शादी रजिस्टर्ड न होने पर कोर्ट का आदेश स्वत: निरस्त हो जायेगा। वहीं, कोर्ट से बाहर आते समय अजितेश को वहां पर मौजूद कुछ वकीलों ने पीट दिया। इसके बाद साक्षी व अजितेश को कड़ी सुरक्षा में बमरैली एयरपोर्ट लाया गया। यहां से दोनों को फ्लाइट से किसी गुप्त स्थान पर भेजा जाएगा।  

डिग्री कॉलेज में मिली डोडा की खेप, तीन युवक गिरफ्तार 

बदायूं में आलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बा के करीब गाभियाई गांव में अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज में सोमवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने वहां डोडा भरे कट्टो की खेप पकड़ी। डोडा पीसने की कटर मशीन भी बरामद की। कॉलेज में डोडा की खेप मिलने से हर कोई हैरान रह गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

बदायूं में पेट्रोल पंप मैनेजर से 13.50 लाख रुपये की लूट 

खेड़ा नवादा स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर नरेंद्र कुमार सोमवार सुबह पंप से कैश लेकर आ रहे थे। शहर के बीचोबीच पटियाली सराय और आर्यसमाज के बीच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। तमंचे के बल पर उनसे 13.50 लाख रुपये की लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं।

चंद्रयान-2 में हमसाया बने रुहेलखंड के बाहूबली मिक्कू

सतपाल अरोरा उर्फ मिक्कू मूल रूप से बदायूं के उझानी के रहने वाले हैं। वे इन दिनों इसरो में सीनियर साइंटिस्ट पद पर तैनात हैं और चंद्रयान-2 में खास हिस्सा है। सेंसर सपोर्ट सिस्टम के तौर पर रॉकेट के तापमान का आंकलन करना उनकी अहम जिम्मेदारी है। इससे पहले सतपाल देश के अहम प्रोजेक्ट रहे सेटेलाइट पीएसएलवी या मार्स सेटेलाइट सिस्टम जैसी अहम महत्वाकांक्षी योजनाओं में निरंतर सक्रिय रहे चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी