करवाचौथ स्‍पेशल : सोने से कम नहीं, खो जाए तो गम नहीं

महिलाएं सोने से ज्यादा इस ज्वेलरी की तरफ अधिक आकर्षित हो रही हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 09:21 AM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 12:21 PM (IST)
करवाचौथ स्‍पेशल : सोने से कम नहीं, खो जाए तो गम नहीं
करवाचौथ स्‍पेशल : सोने से कम नहीं, खो जाए तो गम नहीं

बरेली(जेएनएन)। त्योहारी सीजन खासकर करवाचौथ के चलते बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग खूब बढ़ गई है। महिलाएं सोने से ज्यादा आर्टिफिशियल ब्राइडल ज्वेलरी की तरफ अधिक आकर्षित हो रही हैं। महिलाओं का कहना है कि यह ज्वेलरी सोने से कम नहीं और खो जाए तो गम नहीं वाली है। वह कहती हैं कि सोने व चादी के चढ़ते भाव ने लोगों का रूख आर्टिफिशियल ज्वेलरी की तरफ बढ़ा दिया है। इधर, शहर के शोरूम व दुकानों पर रोजाना आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लाखों का कारोबार हो रहा है।

बड़ा बाजार स्थित खूबसूरत प्वाइंट के संचालक चांद साबरी ने बताया कि इस समय बाजार में ब्राइडल डिजाइनर ज्वेलरी की मांग है। इनमें हाई गोल्ड, ब्राइडल कुंदन, पूल की ज्वेलरी, स्टोन ज्वेलरी, कलर ज्वेलरी व एड ज्वेलरी की खासी डिमांड है। करवाचौथ से पहले बाजार में बूम आ गई है। इनकी कीमत सौ रुपये से चार हजार तक है। इसकी खरीददारी में एक फायदा महिलाओं को यह है कि वे इसे इस्तेमाल करने के बाद आधे दाम में वापस कर दूसरी डिजाइन की ज्वेलरी ले सकती हैं। वहीं, एक अन्य दुकानदार मिराज खान ने बताया कि करवाचौथ और दीपावली के कारण आर्टिफिशियल च्वैलरी खरीदने वालों की माग रोजाना बढ़ रही है।

मां के लिए हैंडमेड ज्वेलरी

शहर के आइआइएफटी में पढ़ने वाली कई छात्रों ने अपनी मां के लिए इस बार हैंडमेड ज्वेलरी तैयार की है। इसे बनाने में उन्होंने वेस्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया है। जिससे गले के हार से लेकर मांग टीका, चूडियां, ईयर रिंग व पायल आदि तैयार की है।

बाजार में मौजूद आइटम

 ज्वेलरी           कीमत

रिंग                 200-300

कंगन               400-600

पायल               500-700

चूड़ियां              300-600

चेन                  200-400

हार                  200-4000

chat bot
आपका साथी