महिला से दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

बिथरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला परसाखेड़ा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करती है। पति से अनबन हो गई तो महिला दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने लगी। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात थाना बारादरी के रहने वाले महेश से हो गई।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 03:50 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा
पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बरेली जेएनएन।  प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाली महिला को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।

बिथरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला परसाखेड़ा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करती है। पति से अनबन हो गई तो महिला दोनों बच्चों को लेकर अलग रहने लगी। नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात थाना बारादरी के रहने वाले महेश से हो गई । धीरे धीरे दोनों के बीच जान पहचान हो गई और नजदीकियां बढ़ गई। महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया ।जब महिला ने शादी का दबाव आरोपित पर बनाया तो आरोपित अपने वादे से मुकर गया। इस पर महिला ने 20 दिन पहले महेश समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपित महेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जो दूसरे आरोपित फरार हैं। उनकी पुलिस तलाश कर रही है।  दिया। जबकि 

chat bot
आपका साथी