पीलीभीत में मौसम पर भारी पड़ी आस्था , नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Pilibhit News

शहर के मुहल्ला पकड़िया स्थित छेवी पातशाही गुरुद्वारा से शुरू हुई नगर कीर्तन यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह -जगह रास्ते में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 12:50 PM (IST)
पीलीभीत में मौसम पर भारी पड़ी आस्था , नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Pilibhit News
पीलीभीत में मौसम पर भारी पड़ी आस्था , नगर कीर्तन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब Pilibhit News

जेएनएन, पीलीभीत। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। शहर के मुहल्ला पकड़िया स्थित छेवी पातशाही गुरुद्वारा से शुरू हुई नगर कीर्तन यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। जगह -जगह रास्ते में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कीर्तन यात्रा में दर्जनों महिलाएं नंगे पैर झाड़ू से सड़क की सफाई करती हुई चल रही हैं। श्री गुरुग्रंथ साहिब एक सजे हुए वाहन में विराजमान कराए गए। उसके आगे आगे गुरु के पंज प्यारों के प्रतीक सिख परंपरागत वेशभूषा में चल रहे हैं।

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से आई रंजीत गतका पार्टी के कलाकारों ने रास्ते में अनेक स्थानों पर अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएं। यात्रा में कई स्थानों के तमाम बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल होकर सत श्री अकाल, बोले सो निहाल के उद्घोष गूंजते रहे। शीतलहर के बावजूद कीर्तन यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कीर्तन यात्रा बरेली गेट से लकड़ी मंडी होते हुए नौगवां चौराहा से टनकपुर हाई पर उपाधि कालेज चौराहा, छतरी चौराहा होते हुए स्टेशन रोड बाजार में भ्रमण करते वापस छेवी पातशाही गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न होगी। 

chat bot
आपका साथी