शाहजहांपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- प्रदेश में दहशतगर्दी की सरकार Shahjahanpur News

प्रदेश में दहशतगर्दी की सरकार है। बेगुनाहों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मौत के घाट उतारा जा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 05:31 PM (IST)
शाहजहांपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- प्रदेश में दहशतगर्दी की सरकार Shahjahanpur News
शाहजहांपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम बोले- प्रदेश में दहशतगर्दी की सरकार Shahjahanpur News

शाहजहांपुर, जेएनएन : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा है कि प्रदेश में दहशतगर्दी की सरकार है। बेगुनाहों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। मौत के घाट उतारा जा रहा है। उन्हें धमका कर दशहत की जिंदगी गुजारने पर मजबूर किया जा रहा है।

उत्तम पीलीभीत जाते समय एमएलसी अमित यादव रिंकू के कटिया टोला स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में किसी भी नागरिक का जीवन सुरक्षित नहीं है। अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है, लेकिन कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बजाय नफरत बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सदन से लेकर सड़क तक जिस भाषा का प्रयोग कर रहे वह आज तक किसी मुख्यमंत्री ने नहीं की। समाजवाद को धोखा बताना उनकी जानकारी का अभाव है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि सीएए के विरोध में उपद्रवी अपनी गोली से मरे, जबकि सपा व प्रदेश की जनता कह रही है कि पुलिस ने मारा।

एनपीआर को जनविरोधी बताते हुए कहा कि सपा इसके खिलाफ है। फार्म का जो गजट हुआ है। उसमें जिन 21 बिंदु पर सवाल पूछे जा रहे हैं। उनका औचित्य नहीं है। सपा चाहती हैं कि सभी जातियों की जनगणना कराकर उसी अनुपात में हक दें, लेकिन भाजपा जानबूझकर पिछड़े व दलित वर्ग का आरक्षण समाप्त करने करने का षड़यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा गई है। 

chat bot
आपका साथी