जेल में रात भर गांजा मांगता रहा बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड का मुख्य आरोपित सत्यनारायण

Badaun Gang Misdeed Murder Case बदायूं के उघैती कांड का मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण नशे का आदी है। वह जेल में जाने के बाद रात भर गांजा मांगता रहा। इससे उसकी बैरक में रुके सभी बंदी परेशान रहे। जेल प्रशासन ने नशीली वस्तु देने से साफ इन्कार कर दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 12:49 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 12:49 PM (IST)
जेल में रात भर गांजा मांगता रहा बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड का मुख्य आरोपित सत्यनारायण
जेल में गांजा मांगता रहा बदायूं दुष्कर्म हत्याकांड का मुख्य आरोपित सत्यनारायण

बरेली, जेएनएन। Badaun Gang Misdeed Murder Case : बदायूं के उघैती कांड का मुख्य आरोपित महंत सत्यनारायण जेल में जाने के बाद रात भर गांजा मांगता रहा। इससे उसकी बैरक में रुके सभी बंदी परेशान रहे। जेल प्रशासन ने नशे के आदी सत्यनारायण को किसी भी तरह की नशीली वस्तु देने से साफ इन्कार कर दिया। इधर, एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा शनिवार को दोपहर के समय घटनास्थल पर फिर से पहुंचे, जहां फोरेंसिक एक्सपर्ट से बात करने के बाद वह पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार से हालचाल लेने के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत की।

गुरुवार की रात घटनास्थल वाले गांव से पब्लिक ने मुख्य आरोपित महंत सत्यनाराण को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। शुक्रवार को डीएनए सैंपल लेने के बाद सत्यनारायण को जेल भेज दिया था। देर शाम वह जेल में पहुंचा तो पहले उसको अलग बैरक में रखा गया। कोरोना सैंपलिंग के बाद आरोपित को खाना दिया गया तो खाना खाने से पहले नशेड़ी महंत जेल कर्मियों से गांजा मांगने लगा। उसने कहा कि वह गांजा का सेवन करने के बाद ही खाना खा पाएगा। इससे जेलकर्मी भी परेशान हो गए।

उन्होंने यह बात जेल अधिकारियों को बताई तो उसको गांजा देने से मना कर दिया गया। इस बीच रात में कई बार वह गांजा की मांग करता रहा। इधर, जिला प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई शुरू करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है, ताकि जल्द ही पीडित परिवार को मुआवजा दिलाया जा सके। पुलिस अभी भी पीड़िता के गांव में तैनात है। शनिवार को दोपहर तक किसी दल का कोई नेता पीड़िता के गांव में नहीं पहुंचा। 

chat bot
आपका साथी