बदायूं में जर्जर मकान की छत गिरी, मकान गिरने के बाद मची भगदड़, मलबे में दबकर बच्चे समेत दो लोग हुए घायल

Dilapidated House Collapsed in Badaun बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला काजी में मंगलवार सुबह अचानक एक घर की छत गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर गृह स्वामी का पुत्र व विधवा पुत्री का बेटा दब गया। मकान गिरने के बाद भगदड़ मच गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 12:40 PM (IST)
बदायूं में जर्जर मकान की छत गिरी, मकान गिरने के बाद मची भगदड़, मलबे में दबकर बच्चे समेत दो लोग हुए घायल
आनन फानन मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरेली, जेएनएन। Dilapidated House Collapsed in Badaun : बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला काजी में मंगलवार सुबह अचानक एक घर की छत गिर पड़ी। इसके मलबे में दबकर गृह स्वामी का पुत्र व विधवा पुत्री का बेटा दब गया। मकान गिरने के बाद भगदड़ मच गई। आनन फानन मलबे में दबे दोनों लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहसवान के मुहल्ला काजी में मुहम्मद यामीन का पुराना घर पड़ा है। जिसमें उनकी विधवा बहन नजराना और उनका 10 साल का बेटा राहिल रहता है।

मंगलवार को घर मे यामीन का बेटा मो ताहिर भी वहां आया हुआ था। घर में सुबह के समय सब अपने काम मे लगे हुए थे कि अचानक कुछ गिरने की आवाज आई, देखा तो लिंटर से कुछ मिट्टी नीचे गिरी थी। इसके कुछ ही देर बाद छत का और भी हिस्सा गिरने लगा। नजराना ने बाहर जाकर लोगों को बताया तब तक पूरी छत ही भरभरा कर गिर पड़ी। यह देख वहां भगदड़ मच गई। पता चला कि मलबे में राहिल और ताहिर दबे हुए हैं। इस पर लोगों ने प्रयास कर दोनों को बाहर निकाला और घायलावस्था में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी स्थानीय तहसील प्रशासन और पुलिस को भी दे दी गई है।

शराब की दुकान में चोरी को संदिग्ध मान रही पुलिस : सप्ताह भर पूर्व शराब की दुकान से हुई चोरी में अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। नूरपुर पिनौनी मे विजयपुर मार्ग स्थित ठेका शराब की दुकान से 13 अक्टूबर की रात्रि ताले तोड़ व दीवार काटकर उसमें रखी 23 पेटी देसी शराब की चोरी की वारदात सामने आई। दुकान पर रह रहे मोहसनपुर गांव निवासी राकेश कुमार ने थाना पुलिस को तहरीर दी मगर सप्ताह भर बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। स्थानीय पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही हैं।

chat bot
आपका साथी