Robbery in Bareilly : बरेली में शटरिंग व्यापारी के घर से दिनदहाड़े 20 लाख के जेवर चाेरी, तलाश में जुटी पुलिस

Robbery in Bareilly सुभाषनगर में शटरिंग व्यापारी के घर से चोर दिनदहाड़े 20 लाख रुपये के जेवर ले उड़े। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब व्यापारी के घर पर कोई नहीं था। शाम को लौटे तो मुख्य द्वार पर लगे चैनल का ताला टूटा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 09:58 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 09:58 AM (IST)
Robbery in Bareilly : बरेली में शटरिंग व्यापारी के घर से दिनदहाड़े 20 लाख के जेवर चाेरी, तलाश में जुटी पुलिस
Robbery in Bareilly : बरेली में शटरिंग व्यापारी के घर से दिनदहाड़े 20 लाख के जेवर चाेरी

बरेली, जेएनएन। Robbery in Bareilly : सुभाषनगर में शटरिंग व्यापारी के घर से चोर दिनदहाड़े 20 लाख रुपये के जेवर ले उड़े। वारदात को अंजाम तब दिया गया जब व्यापारी के घर पर कोई नहीं था। शाम को लौटे तो मुख्य द्वार पर लगे चैनल का ताला टूटा था। अंदर दाखिल हुए तो अलमारी का लाक टूटा था। देखा तो उसमे रखे जेवर गायब थे। विवेक विहार कालोनी के रहने वाले विवेक मोहन सक्सेना ने बताया कि वह परिवार संग मिनी बाइपास स्थित पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। शाम को लौटे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले।

उनके मुताबिक, चोर ने सिर्फ उसी अलमारी का ताला तोड़ा जिसमें गहने रखे हुए थे। पूरा गहना व उसमे रखे नौ हजार रुपये लेकर चोर भाग निकले। इसके अलावा घर में कोई और सामान नहीं छुआ। ऐसे में किसी करीबी के ही वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी के बाद सीओ सेकेंड आशीष प्रताप सिंह सुभाषनगर पुलिस फाेर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी ली गई। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी