दीपावली और छठ के लिए रोडवेज चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें

बरेली, जेएनएन : दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम इस बार बरेल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 02:00 AM (IST)
दीपावली और छठ के लिए रोडवेज चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें
दीपावली और छठ के लिए रोडवेज चलाएगा सौ अतिरिक्त बसें

बरेली, जेएनएन : दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम इस बार बरेली परिक्षेत्र में सौ से अधिक अतिरिक्त बसें संचालित करेगा। ये बसें दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ समेत अन्य मार्गों पर सात नवंबर से चलाई जाएंगी। यह सेवा छठ पूजा तक जारी रहेगी। बरेली परिक्षेत्र से लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, आगरा, हल्द्वानी, टनकपुर, देहरादून, गोरखपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अनुबंधित बसों के फेरों में भी बढ़ोतरी करने के निर्देश दिए हैं। जल्द बेड़े में शामिल होंगी 30 बसें

क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक पहले की तुलना में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मुख्यालय को पत्र भेजकर 30 बसों को रोडवेज के बेड़े में शामिल कराने की मांग की गई है।

chat bot
आपका साथी