संस्कारों से बढ़ेगा राष्ट्रवाद मार्क्‍सवाद पढ़ाना छोड़ें, Bareilly News

राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रवाद तभी बढ़ेगा जब हम मार्क्‍स को पढ़ाना बंद करेंगे। युवाओं को भारतीय संस्कार देंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:23 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 09:23 AM (IST)
संस्कारों से बढ़ेगा राष्ट्रवाद मार्क्‍सवाद पढ़ाना छोड़ें, Bareilly News
संस्कारों से बढ़ेगा राष्ट्रवाद मार्क्‍सवाद पढ़ाना छोड़ें, Bareilly News

जेएनएन, बरेली : हमारी शिक्षा यूरोप की संस्कृति से ढकी है। आज हम विद्यार्थियों को साम्यवाद और मार्क्‍सवाद पढ़ा रहे हैं। दूसरी तरफ राष्ट्रवाद का विस्तार चाहते हैं। राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रवाद तभी बढ़ेगा, जब हम मार्क्‍स को पढ़ाना बंद करेंगे। युवाओं को भारतीय संस्कार देंगे। रविवार को बरेली कॉलेज में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की ओर से ‘राष्ट्रीय गौरव और भारतीय जनमानस’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो. रामेश्वर मिश्र ने यह बातें कहीं।

भारतीय संस्कृति और सभ्यता का रखे ध्यान

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लक्ष्य तय करते समय भारतीय संस्कृति और सभ्यता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अतिथि डॉ. ओमपाल सिंह ने कहा कि लोकगीत, लोक कथा के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने की जरूरत है। मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार रहे। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. एके चौहान और सचिव डॉ. मिथलेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान रुविवि के शिक्षा विभाग की डॉ. ज्योति पांडेय, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, डॉ. शशि बाला राठी, डॉ. एनएल शर्मा, डॉ. पूर्णिमा अनिल, डॉ. रेखा कुलश्रेष्ठ, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. बीना पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी