दूसरे जिलों से मिस्त्री बुला अफसर लगा रहे जोर

जागरण संवाददाता, बरेली : आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू किए गए संकल्प 33 हजार अभियान की राह में राज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Apr 2018 03:26 AM (IST) Updated:Wed, 18 Apr 2018 03:26 AM (IST)
दूसरे जिलों से मिस्त्री बुला अफसर लगा रहे जोर
दूसरे जिलों से मिस्त्री बुला अफसर लगा रहे जोर

जागरण संवाददाता, बरेली : आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू किए गए संकल्प 33 हजार अभियान की राह में राज मिस्त्रियों की कमी आडे़ आ गई है। इससे अफसरों के माथे पर चिंता की लकीर पड़ गई हैं। अब इस चुनौती को पार करने के लिए बदायूं व रामपुर से राज मिस्त्री बुलाए गए हैं। फिर भी बात नहीं बनती देख, अभियान की तिथि बढ़ाने पर मंथन हो रहा है।

पांच दिन में 33 हजार इज्जतघर निर्माण करा विश्व रिकार्ड बनाने के लिए जोर-शोर के साथ आला अफसरों ने अभियान शुरू किया। बुधवार को इसकी समय सीमा समाप्त हो रही है। लक्ष्य के सापेक्ष 25 हजार राज मिस्त्री निर्माण के लिए चाहिए, लेकिन गांवों में इतनी बड़ी संख्या में राज मिस्त्री नहीं हैं। जो हैं भी, उनमें से कुछ ने काम का कम मूल्य मिलने से अभियान में दूरी बना ली है। वहीं, कुछ गेहूं की फसल की कटाई में लगे हैं। आला अफसरों ने इसपर ध्यान दिए बिना ही अभियान का बिगुल फूंक दिया। इसका खमियाजा अब भुगतना पड़ रहा है। टारगेट भेदने के लिए रात्रि में करा रहे निर्माण : अफसरों का तर्क है, लक्ष्य बड़ा है और समय कम है इसलिए अभियान का समय बढ़ाया जा सकता है। फिर भी समय पर निर्माण पूरा हो सके, इसके लिए रात्रि में भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

राज मिस्त्रियों ने बढ़ाया रेट : अभियान की तेजी देख राज मिस्त्रियों ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। अभी तक जो राज मिस्त्री निर्माण में लगे थे वह दो हजार से 2200 रुपये में एक इज्जतघर बना रहे थे, लेकिन अब उन्होंने 2700 से 3000 का रेट कर दिया है। भोर में चार बजे से कंप्यूटर ऑपरेटर करेंगे जियो टेगिंग

बरेली : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की वेबसाइट लोड अधिक पड़ने के कारण दोपहर में ठप हो जाती है। कई दिनों से तकनीकी खामियों में भी फंसी है। जिसके चलते संकल्प 33 हजार अभियान की जियो टेंगिंग (निर्माण कार्य की फीडिंग) नहीं हो पा रही है। इससे इज्जत घर निर्माण के लिए प्रोत्साहन धनराशि की दूसरी किस्त अटक गई है। धनराशि के अभाव में गांवों में चल रहे संकल्प 33 हजार अभियान पर असर पड़ रहा है। यह देख सीडीओ ने सभी ब्लॉक के कंप्यूटर ऑपरेटरों को सुबह भोर में चार बजे बुलाया है। ताकि भोर में वेबसाइट पर लोड नहीं रहेगा और सभी ब्लॉकों की जियो टेगिंग आसानी से हो जाएगी। सभी ऑपरेटर सुबह चार से अपराह्न 11 बजे तक अपना कार्य पूरा करेंगे। इसके बाद शासन बजट जारी करेगा।

chat bot
आपका साथी