पौधे रोपने का रिकॉर्ड तो बना, इन्हें वृक्ष भी बना देना

रविवार को प्रदेश भर में हुए वन महोत्सव के तहत जिले में 3076420 पौधा लगाने का लक्ष्य मिला था। इससे आगे बढ़कर वन विभाग ने दावा किया कि 3359457 पौधे रोप दिए गए। आंकड़ों में दर्ज यह संख्या हकीकत में कितनी है यह अगले वर्ष तब पता चलेगा जब इन पौधों को बढ़ते हुए देखा जाएगा। रिकॉर्ड की बुनियाद पर हजारों पौधों की संख्या गिना दी गई असल काम तो इनकी देखरेख के साथ शुरू होगा। ताकि ये पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण कर सकें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:21 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 02:21 AM (IST)
पौधे रोपने का रिकॉर्ड तो बना, इन्हें वृक्ष भी बना देना
पौधे रोपने का रिकॉर्ड तो बना, इन्हें वृक्ष भी बना देना

बरेली, जेएनएन : रविवार को प्रदेश भर में हुए वन महोत्सव के तहत जिले में 30,76,420 पौधा लगाने का लक्ष्य मिला था। इससे आगे बढ़कर वन विभाग ने दावा किया कि 33,59,457 पौधे रोप दिए गए। आंकड़ों में दर्ज यह संख्या हकीकत में कितनी है, यह अगले वर्ष तब पता चलेगा जब इन पौधों को बढ़ते हुए देखा जाएगा। रिकॉर्ड की बुनियाद पर हजारों पौधों की संख्या गिना दी गई, असल काम तो इनकी देखरेख के साथ शुरू होगा। ताकि ये पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण कर सकें।

प्रभागीय वन अधिकारी भारत लाल ने शासन को भेजी रिपोर्ट में लिखा कि शाम छह बजे तक वन विभाग ने 5,96,900 के सापेक्ष में 5,98,900 पौधे लगा दिए। बाकी अन्य 26 विभागों ने लगाए।

डीएफओ भारत लाल ने बताया कि सुबह पुलिस लाइन में लीची का पौधा, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में आम के पौधे, उदरा रम्पुरा-कठर्रा मार्ग पटरी रोपण में वन विभाग ने बरगद के पौधे रोपित किए। यहां कुल 3300 पौधा रोपित किए गए। इसी प्रकार नगर निगम के वृक्षारोपण, इंवर्टिस विश्वविद्यालय के पास छितवन की पौध रोपी गई। दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर पीपल के पौधे रोपे गए।

----------

वर्जन

जनपद में शासन से मिले लक्ष्य के सापेक्ष 107 प्रतिशत पौधारोपण किया गया है। जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

- भारत लाल, डीएफओ

============

मंत्री व नोडल अधिकारी ने लगाए पीपल, आम के पौधे

जागरण संवाददाता, बरेली : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और खादी ग्रामोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने कंथरिया गांव के छावनी क्षेत्र में पौधारोपण का वन महोत्सव की शुरूआत की। मंत्री संतोष गंगवार ने बरगद, पीपल और नवनीत सहगल ने आम के पौधे लगाए। मंत्री ने कहा कि सैन्य अधिकारियों से पौधों के संरक्षण के बाबत वार्ता की जाएगी।

छावनी की 14 एकड़ भूमि पर शीशम, आम, नीम, जामुन, बेल, सागौन, सहजन के पौधे लगाए गए। औषधि वाटिका और नक्षत्र वाटिका भी बनाई गई है। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, नवाबगंज विधायक केसर सिंह, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि नवाबगंज विधायक पौधारोपण करने के बाद तुरंत चले गए।

-------------

दरी बिछाई, फिर भी फिसलते रहे लोग

वन महोत्सव से कुछ मिनट पहले बारिश हो गई। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए दरी बिछाई गई मगर फिसलन फिर भी रही। डीएम नितीश कुमार, सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ईशान प्रताप सिंह और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

परसाखेड़ा में लगाए पौधे

दोपहर को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल स्थानीय अधिकारियों के साथ परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां बीएल एग्रो इंडस्ट्री की जमीन पर भी पौधारोपण किया गया। इसके बाद नैनीताल रोड पर रिछा में कठर्रा ढाल में ग्राम पंचायत की जमीन पर बरगद के पौधे रोपे गए। यहां करीब साढ़े तीन हजार पौधे लगाए जाने हैं। जिसके लिए अगस्त तक अभियान चलेगा। वापसी में नोडल अधिकारी जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। यहां ज्वाइंट कमिश्नर ऋषिरंजन गोयल के साथ उन्होंने परिसर में ही रुद्राक्ष का पौधा लगाया। इसके बाद सथारतपुर गांव और फरीदपुर में नवगवां की जमीन पर पीपल का पौधा लगाया। वहीं से लखनऊ लौट गए।

chat bot
आपका साथी