पीलीभीत : काेहरे की चादर से ढ़का शहर, बर्फीली हवाओं से बदला माैसम, बेहाल हुए लोग

Pilibhit Weather Update News Today पीलीभीत में पूस की अंतिम रात बेहद ठंडी रही। इस दौरान तापमान 7.2 डिग्री से घटकर 5.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:43 PM (IST)
पीलीभीत : काेहरे की चादर से ढ़का शहर, बर्फीली हवाओं से बदला माैसम, बेहाल हुए लोग
पीलीभीत : काेहरे की चादर से ढ़का शहर, बर्फीली हवाओं से बदला माैसम, बेहाल हुए लोग

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Weather Update News Today : पीलीभीत में पूस की अंतिम रात बेहद ठंडी रही। इस दौरान तापमान 7.2 डिग्री से घटकर 5.4 डिग्री सेल्सियस रह गया। मंगलवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। इस कारण तराई के जिले में शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। वहीं बदायूं मेें भी माैसम की स्थिति इससे अलग नहीं रही। 

पिछले कई दिनों की अपेक्षा मंगलवार को कोहरा काफी घना रहा। घने कोहरे के कारण दृश्यता घट जाने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालकों ने हेडलाइटें जलाकर सावधानीपूर्वक धीमी गति से अपने वाहन निकाले। शहर में कई स्थानों पर लोग आग जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते दिखाई दिए। कोहरा और ठंड के कारण बाजार में दुकानें देर से खुलीं। सुबह दस बजे के बाद भी बाजारों में रौनक गायब है।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से बताया कि अभी बुधवार और गुरुवार को भी इसी तरह सुबह और शाम कोहरा आएगा। बर्फीली हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इसके बाद शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आसमान पर बादल उमड़ेंगे। साथ ही कहीं कहीं बारिश होने की भी संभावना रहेगी। इसके बाद शीतलहर में में कमी आने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी। 

बदायूं का हाल : छाया घना कोहरा, बढ़ी गलन

बदायूं : शीतलहर का प्रकोप मंगलवार को और बढ़ गया है। सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर निकल रहे हैं। बसों में यात्रियों की संख्या कम दिखाई पड़ रही है। गलन और ठिठुरन से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीते सोमवार को दोपहर में धूप निकलने के बाद भी गलन और ठिठुरन बरकरार थी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज दिनभर धूप खिलने की संभावना थी, लेकिन अभी तक धूप निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी