पीलीभीत में पति ने पत्नी की हत्या कर आधी रात खेत में दफनाया शव, फैली सनसनी

Pilibhit Murder Case यूपी के पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव ले जाकर अपने खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jan 2022 02:08 PM (IST)
पीलीभीत में पति ने पत्नी की हत्या कर आधी रात खेत में दफनाया शव, फैली सनसनी
पीलीभीत में पति ने पत्नी की हत्या कर आधी रात खेत में दफनाया शव, फैली सनसनी

बरेली, जेनएन। Pilibhit Murder Case : पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह में एक युवक ने अपनी पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव ले जाकर अपने खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गड्ढा खोदवाकर शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपित फरार हो गया है।

इस गांव के निवासी विमल कुमार पिछले साल दिल्ली में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वहीं काम करने वाली नैना देवी के साथ उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। करीब छह महीने पहले युवक ने नैना से प्रेम विवाह कर लिया और गांव आकर अपने घर में रहने लगे। आरोपित की मां बसंती देवी ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले तीन से लगातार झगड़ा हो रहा था। रविवार को दोपहर में विमल ने अपनी पत्नी को घर से बाहर ले जाकर तालाब के पास बुरी तरह से पीटा।

उस समय गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर दोनों को घर भेज दिया। रविवार की रात में विमल ने फिर नैना की पिटाई की। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद रात के अंधेरे में विमल शव को लेकर गांव से करीब एक किमी दूर स्थित अपने खेत पर पहुंचा। वहां गड्ढा खोदकर उसने शव दफना दिया और फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों ने आधी रात को थाने में इस घटना की सूचना दी।

जिस पर रात में ही पुलिस पहुंची और आरोपित की मां से पूछताछ करके वापस लौट गई। सोमवार को सुबह फिर पुलिस गांव पहुंची और गड्ढे को खोदवाकर शव बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। साथ ही आरोपित की तलाश भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी