Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा-बसपा की सूची बढ़ा रही धड़कनें, दावेदार कर रहे इंतजार

Panchayat Chunav News भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी होनी थी लेकिन देर रात तक दावेदारी करने वाले इंतजार ही करते रहे। सूची अब गुरुवार को जारी होगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 01:49 PM (IST)
Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा-बसपा की सूची बढ़ा रही धड़कनें, दावेदार कर रहे इंतजार
Panchayat Chunav News : बरेली में भाजपा-बसपा की सूची बढ़ा रही धड़कनें, दावेदार कर रहे इंतजार

बरेली, जेएनएन। Panchayat Chunav News : भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्यों की अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची बुधवार को जारी होनी थी, लेकिन देर रात तक दावेदारी करने वाले इंतजार ही करते रहे। सूची अब गुरुवार को जारी होगी। हाइकमान ने जिलास्तरीय तय हुए नामों में चयन करके सूची तैयार की है। नामों की घोषणा को लेकर सियासी माहौल गर्म हो चुका है। सिर्फ सत्तारूढ़ पार्टी नहीं, समाजवादी पार्टी ने भी सदस्यों की दूसरी सूची देर रात जारी कर दी। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी की सूची तैयार है, लेकिन उन्होंने भी अपनी पार्टी के दावेदारों को इंतजार करवाया। बुधवार को दावेदारों के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया।

chat bot
आपका साथी