पीलीभीत बाईपास पर पत्थरों के बीच शव मिलने से मचा हड़कंप Bareilly News

शनिवार सुबह जब शोरूम कर्मचारी पहुंचे तो वहां पत्थरों के बीच शव देखकर हैरान रह गए। शव का सिर कुचला हुआ था जबकि हाथ अकड़े हुए थे। रातभर बारिश होने के चलते शव पूरी तरह भीगा हुआ था।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 27 Jul 2019 10:24 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jul 2019 10:44 PM (IST)
पीलीभीत बाईपास पर पत्थरों के बीच शव मिलने से मचा हड़कंप Bareilly News
पीलीभीत बाईपास पर पत्थरों के बीच शव मिलने से मचा हड़कंप Bareilly News

बरेली, जेएनएन : पीलीभीत बाईपास पर शनिवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बराबर मार्बल की दुकान के पत्थरों के बीच छुपाया गया था। शव का सिर कुचला हुआ देखकर क्रूर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त की जा रही है। 

पीलीभीत बाईपास रोड पर आेरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (आेबीसी) बैंक है। बैंक के बराबर में न्यू राजस्थान मार्बल नाम से पत्थरों का शोरूम है। शनिवार सुबह जब शोरूम कर्मचारी पहुंचे तो वहां पत्थरों के बीच शव देखकर हैरान रह गए। शव का सिर कुचला हुआ था जबकि हाथ अकड़े हुए थे। रातभर बारिश होने के चलते शव पूरी तरह भीगा हुआ था।  शो रूम कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। 

शोरूम मालिक पोखर ने बताया कि शु्क्रवार रात करीब 12:19 बजे शोरूम के सामने हिसाब कर रहे थे। इसके बाद शोरूम के सारे सामान की जांच की। सब कुछ सही मिलने पर शोरूम बंद करके सभी अपने घर चले गए।  पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त की जा रही है। आशंका है कि रात में हत्या कर पत्थरों के बीच छुपा दिया गया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी