Mohit Suicide Case : पीलीभीत में युवा साहित्यकार की माैत, कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला शव

Mohit Suicide Case शहर के युवा साहित्यकार मोहित शर्मा स्वतंत्र गंगाधर का शव शनिवार को अपराह्न कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शुरुआती छानबीन के दौरान इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि पुलिस को आत्महत्या से पूर्व लिखा कोई पत्र नहीं मिला है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 05:10 PM (IST)
Mohit Suicide Case : पीलीभीत में युवा साहित्यकार की माैत, कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला शव
Mohit Suicide Case : पीलीभीत में युवा साहित्यकार की माैत

बरेली, जेएनएन। Mohit Suicide Case : शहर के युवा साहित्यकार मोहित शर्मा स्वतंत्र गंगाधर का शव शनिवार को अपराह्न कमरे के भीतर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शुरुआती छानबीन के दौरान इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि पुलिस को मौका ए वारदात पर आत्महत्या से पूर्व लिखा कोई पत्र नहीं मिला है। जिस कारण आत्महत्या करने की वजह भी साफ नहीं है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बरहा रामनगर कालोनी निवासी 28 वर्षीय मोहित शर्मा दिव्यांग थे। उनकी साहित्य क्षेत्र में गहरी रूचि थी। स्नातक तथा एकाउंट में पीजी डिप्लोमा कर चुके मोहित की ममता एक अनछुआ अहसास (काव्य संग्रह) तथा दर्पण यथार्थ का (कहानी संग्रह) नामक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

शनिवार को अपराह्न उनकी दादी सोमवती शर्मा बाजार गई थी। मोहित घर में अकेला था। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और उसने कमरे के भीतर मोहित का शव लटका हुआ देखा। जिसके बाद यह सूचना गांव में फैल गई। तब तक उनकी दादी भी वापस आ गई। दादी रेलवे में सेवानिवृत्त कर्मचारी है।

मामले की सूचना पुलिस दी गई। जिसके बाद सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक वह किसी तरह से अलमारी पर चढ़ा। इसके बाद ऊपर कुंडे से फंदा बनाया और फंदा लगाकर वह नीचे कूद गया। उसका शरीर अलमारी से टिका हुआ था।

मोहित के आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिवार के लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मोहित के माता पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इधर, युवा साहित्यकार मोहित शर्मा की मौत से साहित्य से जुड़े लोगों में शोक छा गया है।

मोबाइल फोन की सीडीआर से खुल सकता है राज

पुलिस ने घटनास्थल पर मोहित का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले मोहित ने मोबाइल फोन पर उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी रोहित शर्मा से करीब आधा घंटे तक बात की थी। रोहित शर्मा कौन है, मोहित की उससे क्या बातचीत हुई आदि सवालों का पुलिस उसके मोबाइल फोन की काल डिटेल के जरिये सुराग लगा सकती है।

chat bot
आपका साथी