Lockdown Academic Calendar : माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर से परेशान हुए शिक्षक, जानिए क्या है वजह

प्रतिमाह विषयवार पढ़ाया जाने कला कोर्स निर्धारित कर 20 सितंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं दिसंबर तक कोर्स खत्म और जनवरी में रिवीजन के निर्देश दिए गए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 01:49 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 05:42 PM (IST)
Lockdown  Academic Calendar :  माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर से परेशान हुए शिक्षक, जानिए क्या है वजह
Lockdown Academic Calendar : माध्यमिक शिक्षा परिषद के शैक्षिक कैलेंडर से परेशान हुए शिक्षक, जानिए क्या है वजह

बरेली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजह से शैक्षणिक संस्थान बंद चल रहे हैं। लेकिन छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। इसी बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी कक्षा नौ से 12 तक शैक्षिक पंचांग अपनी वेबसाइट पर जारी कर अपलोड कर दिया है। इस बार भी शैक्षिक पंचांग एक अप्रैल से लागू किया जाना था। लेकिन लॉकडाउन के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक पंचांग भी जारी कर दिया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसमें प्रतिमाह विषयवार पढ़ाया जाने कला कोर्स निर्धारित कर 20 सितंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, दिसंबर तक कोर्स खत्म और जनवरी में रिवीजन के निर्देश दिए गए हैं। यह भी साफ है कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी और वार्षिक परीक्षाएं मार्च में ही होंगी। अब स्कूलों की समस्या यह है कि कम समय में विद्यार्थियों का कोर्स किस तरह से पूरा कराया जाए।

लॉकडाउन की वजह से 15 से 20 अप्रैल के बीच में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई थी.जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो। शैक्षिक पंचांग स्कूलों को भेजा गया है ताकि उसी आधार पर पढ़ाई जारी रहे। - डॉ. अमरकांत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बरेली

विभाग ने पिछले साल के आधार पर ही इस साल का शैक्षिक पंचांग जारी कर दिया। जबकि इस बार लॉकडाउन की वजह से स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की स्थिति बिल्कुल अलग है। अभी तो पिछले सत्र के हिंदी. गाने के रिजल्ट नहीं बांटे गए हैं। स्कूल खुलने के आधार पर पंचांग में बदलाव करना चाहिए।- जितेंद्र कुमार वाष्णेय, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट 

chat bot
आपका साथी