Weekend Lockdown में बरेली नगर निगम के 111 वाहन शहर को करेंगे सैनिटाइज, अपनी गली और मुहल्ले को सैनिटाइज कराने के लिए इन नंबर पर करें कॉल

वीकली लॉकडाउन पर मुख्य बाजार से लेकर शहर के 68 वार्डों में सैनिटाइजेशन एंटी लार्वा छिड़काव के साथ साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार रविवार व सोमवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहने है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 03:43 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 03:43 PM (IST)
Weekend Lockdown में बरेली नगर निगम के 111 वाहन शहर को करेंगे सैनिटाइज, अपनी गली और मुहल्ले को सैनिटाइज कराने के लिए इन नंबर पर करें कॉल
बाजार, पॉश कॉलोनी से लेकर मलिन बस्तियों तक दौड़ेंगे वाहन।

बरेली, जेएनएन। वीकली लॉकडाउन पर मुख्य बाजार से लेकर शहर के 68 वार्डों में सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा छिड़काव के साथ साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। शनिवार, रविवार व सोमवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहने है। नगर निगम प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन से लेकर अन्य वार्डों और शहर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थल, अस्पताल, मलिन बस्ती एवं बाजार आदि जगहों पर सैनिटाइजेशन होगा। शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार, जलकल महाप्रबंधक आरके यादव, मुख्य अभियंता बीके सिंह सहित सहायक नगरायुक्त को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद के अलावा अपर नगरायुक्त, महाप्रबंधक जलकल, मुख्य अभियंता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की टीम निगरानी के लिए गश्त करेगी।

सफाई व्यवस्था के लिए यहां करें फोन

अजीत कुमार सिंह, अपर नगरायुक्त-7055673300

डाॅ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी-7055519628

एमपीएस राठौर, चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर-7055519616

टोल फ्री 18001803817, टेलीफोन 0581-2550076

chat bot
आपका साथी