बरेली में महिला ने वीडियो वायरल करके कांग्रेसी नेता पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ न मिलने पर दी खुदकुशी करने की चेतावनी, पढ़ें वीडियो में महिला ने क्या कहा

बहेड़ी के एक कांग्रेसी नेता पर महिला ने वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही इंसाफ नहीं मिलने पर खुदकशी करने की चेतावनी दी है। वीडियो में महिला आरोप लगा रही है कि कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार का उसके साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 02:35 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 02:35 PM (IST)
बरेली में महिला ने वीडियो वायरल करके कांग्रेसी नेता पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ न मिलने पर दी खुदकुशी करने की चेतावनी, पढ़ें वीडियो में महिला ने क्या कहा
कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि वीडियो की जांच कराकर आरोपों की सत्यता की जांच की जायेगी।

बरेली, जेएनएन। बहेड़ी के एक कांग्रेसी नेता पर महिला ने वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही इंसाफ नहीं  मिलने पर खुदकशी करने की चेतावनी दी है। वायरल वीडियो में महिला रोते हुए आरोप लगा रही है कि कांग्रेसी नेता के रिश्तेदार का उसके साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। चार साल पहले उसने निकाह के लिए कहा तो उसने कर लिया। लेकिन निकाह के बाद से आज तक उसे अपने घर नहीं ले गया। वह उसे घर पर रखने को तैयार नहींं है। आरोप लगाया कि अब कांग्रेसी नेता व उसका रिश्तेदार उसे बराबर देख लेने व चोरी के मामले में फंसवाने की धमकी दे रहे हैंं। वीडियो में महिला ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए किसी गुजरात की लड़की का जिक्र किया है। दावा किया है कि इन्हींं लोगोंं की वजह से उस लड़की ने भी खुदकशी कर ली थी। अब वह भी खुदकशी कर लेगी अगर उसे इनके रसूख के आगे इंसाफ नहींं मिलेगा।कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि मामले की मुझे जानकारी नही है। वीडियो की जांच कराकर आरोपों की सत्यता की जांच की जायेगी। (दैनिक जागरण ऐसे किसी वीडियो की सत्यता या प्रमाणिकता की पुष्टि नही करता है।)

chat bot
आपका साथी