Bareilly News: बरेली में बार पर चला नगर निगम का चाबुक, 69 लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर किया गया सील

Bareilly Municipal Corporation sealed the bar गुरुवार को चौकी चौराहा स्थित बार को 69 लाख बकाया जमा नहीं करने पर सील कर दिया। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मच गई।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 06 Oct 2022 03:15 PM (IST) Updated:Thu, 06 Oct 2022 03:15 PM (IST)
Bareilly News: बरेली में बार पर चला नगर निगम का चाबुक, 69 लाख रुपये टैक्स बकाया होने पर किया गया सील
Bareilly Municipal Corporation sealed the bar: चौकी चौराहा स्थित बार पर कार्रवाई करते नगर निगम के अधिकारी। जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Municipal Corporation sealed the bar: शहर के बड़े टैक्स बकायेदारों पर नगर निगम ने अपना चाबुक चलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को चौकी चौराहा स्थित बार को 69 लाख बकाया जमा नहीं करने पर सील कर दिया। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में की गई कार्रवाई से बकायेदारों में खलबली मच गई।

कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्‍व में की गई कार्रवाई

नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में शासन से मिले लक्ष्य 66 लाख से बढ़कर 85 लाख रुपये कर वसूलने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक व टैक्स कलेक्टर को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। गुरुवार को कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने ओवक बैरल नाम के शराब की दुकान (बार) को सील कर दिया।

बकाया जमा करने के बाद ही खोली जाएगी सील

अधिकारियों के अनुसार बकाया जमा करने के बाद ही सील को खोलने के निर्देश दिए हैं। कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि प्रशांत अरोरा नाम के व्यक्ति के बार को सील किया गया है। जब कर जमा करा दिया जाएगा तब बार की सील खोल दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी