पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल

मूल रूप से इज्जतनगर निवासी पीडि़ता ने बताया कि वह पति के साथ सीबीगंज के बिधौलिया में किराए पर रहती थी। पति के दोस्त इमरान का घर आना-जाना हो गया। पति मुंबई गया तो एक दिन इमरान आया और चाकू के बल पर दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 09:02 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 09:02 PM (IST)
पति के दोस्त ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब कर रहा ब्लैकमेल
इज्जतनगर की महिला पति के साथ सीबीगंज में रहती थी किराए पर।

बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर के एक युवक ने दोस्त की पत्नी से चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसकी जबरन वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। बाद में महिला पति के साथ ससुराल के पास किराए पर रहने लगी लेकिन आरोपित ने पति के बाहर जाने पर फिर ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से इज्जतनगर निवासी पीडि़ता ने बताया कि वह पति के साथ सीबीगंज के बिधौलिया में किराए पर रहती थी। इस दौरान पति के दोस्त इमरान मिस्त्री का घर आना-जाना हो गया। पति मुंबई कमाने चले गया तो एक दिन इमरान आया और चाकू के बल पर दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। जिसके बाद से वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। पति के वापस लौटने पर वह पति के साथ ससुराल के पास किराए पर रहने लगी। एक दिन पति शहर में काम से गए तो इमरान घर में घुस आया और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने खुदकशी की सोची लेकिन इससे पहले उसने इमरान के घर जाकर शिकायत कर दी। आरोप है कि इमरान व उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। महिला ने पति को भी सबकुछ बता दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इमरान के खिलाफ दुष्कर्म तो अन्य के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी