Horoscope 2021: कारोबारियों के लिए लाभदायक है ऐसे ग्रहों की चाल, जानिए आज क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कन्या राशि पर गतिशील है जो कि बरेली के लिए पांचवा चंद्रमा होगा। पांचवा चंद्रमा बहुत ही शुभ दायक और उन्नति कारक माना जाता है। ऐसे ग्रहों की चाल में सभी वर्ग के व्यापारियों को इसका लाभ होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 08:04 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 08:04 AM (IST)
Horoscope 2021: कारोबारियों के लिए लाभदायक है ऐसे ग्रहों की चाल, जानिए आज क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021: कारोबारियों के लिए लाभदायक है ऐसे ग्रहों की चाल, जानिए आज क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा कन्या राशि पर गतिशील है, जो कि बरेली के लिए पांचवा चंद्रमा होगा। पांचवा चंद्रमा बहुत ही शुभ दायक और उन्नति कारक माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते है कि ऐसे ग्रहों की चाल में सभी वर्ग के व्यापारियों को इसका लाभ होगा। खास करके शिक्षा से जुड़े वर्ग ज्यादा फायदे में रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले तेजी से निपटेंगे। विकास कार्यों की गति में बढ़ोतरी होगी। मौसम यथास्थिति बना रहेगा। बारिश होने की संभावना बरकरार रहेगी। उत्तर में दिशाशूल है। अनावश्यक उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, यदि करना पड़े, तो हनुमान चालीसा का पाठ करें। और केसर का तिलक लगाकर निकले।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि - सप्तमी तिथि

नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र

योग - शोभन योग

करण - बिष्ट भद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:42 से मध्यान्ह 1:26 बजे तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:53 से शाम 4:11 बजे तक

लाभ का चौघड़िया शाम 7:11 से रात्रि 8:53 बजे तक

जानिए अपना राशिफल

मेष- जरूरत से ज्यादा खर्च और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। बच्चे उम्मीदों पर खरा न उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। साझेदारी के अच्छे मौके हैं, लेकिन भलीभांति समझ कर ही कदम बढ़ाए। इस राशि के लोगों को आज नशे से दूर रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। इत्र का इस्तेमाल करने से लाभ होगा।

वृषभ - काम में आपके दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। जो लोग पीछे कुछ दिनों से व्यस्त थे, उन्हें आज फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आज अपने बच्चों को खास ख्याल रखें, यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है। और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। सफेद मिष्ठान्न खाने खिलाने से लाभ होगा।

मिथुन - आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होगी, और सौभाग्य आपकी तरफ आएगा, और साथ ही पिछले दिन से की मेहनत भी रंग लाएगी। यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। काम में मन लगाएं, और जज्बाती या बातों से बचें। यात्रा में तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जाएगी। शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों से एक है। सूर्य भगवान को रोली, लाल पुष्प, डालकर जल अर्पित करें दें, लाभ होगा।

कर्क - आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं, आज वह बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आज टैक्स चोरी से बचें। नई परियोजनाओं और कामों का असली जामा पहनने के लिए बेहतरीन दिन है। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए। आज जीवनसाथी का भी विशेष ध्यान रखें। भोजन व इस्तेमाल में पीली वस्तुओं का सेवन लाभदायक साबित होगा।

सिंह - आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी कोई समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं तो यह दिन अच्छा है। दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। नौकरी पेशा से जुड़े जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। कुछ नया सृर्जनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा। गंगाजल को घर में छिड़कने से लाभ होगा।

कन्या - आपको कई स्रोतों से लाभ होगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। कर्मकांड/ हवन/ पूजा पाठ आदि का आयोजन घर में सकारात्मक ऊर्जा देगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। वैवाहिक जीवन से जुड़े कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी। लाल पुष्पों की माला हनुमान जी को पहनाने से लाभ होगा।

तुला - पुराने परिचितों से मिलने जुलने और पुराने रिश्तो को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। मोहब्बत के मोर्चे पर आज आपकी तूती बोलेगी। अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ सकता है। पीला रुमाल जेब में रखें, लाभ होगा।

वृश्चिक - मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है ।आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप जरूरत से ज्यादा खर्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है ,ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आप को नुकसान पहुंचा सकती है। आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ कर किसी नए क्षेत्र जैसे की मार्केटिंग वगैरह में जा सकते हैं। जो आपके लिए बढ़िया रहेगा। वैवाहिक स्थिति बेहतर रहेगी। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी होगा।

धनु - कोई पुराना मित्र आज आप से आर्थिक मदद मांग सकता है, और यदि आप उसकी मदद करते हैं, तो आप के आर्थिक हालात थोड़े तंग भी हो सकते हैं। आप किसी बड़े व्यवसाय के लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं, और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। विवाह से जुड़ी कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती है। नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकले, फायदा रहेगा।

मकर - आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। साझीदार सहयोग करेंगे, और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देख कर आज आप खुश भी हो सकते हैं ।सेहत अच्छी रहेगी। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा, इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें। आपके और आपके जीवन साथी के बीच कोई अजनबी नोकझोंक की वजह बन सकता है। पीले चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुम्भ - घर की छोटी छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव में आ सकते हैं ।घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे, और सफलता आपकी पहुंच में होगी। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। इससे और कई सारी परेशानियां दूर हो जाएंगे। जीवन साथी की खराब सेहत का कामकाज पर भीअसर पड़ सकता है मस्तक पर पीला चंदन लगाएं, लाभ होगा।

मीन - अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं, तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखने की जरूरत है ,क्योंकि उसके चोरी होने की संभावना रहेगी, खासकर आज अपने पर्स को बहुत संभाल कर रखें ।सहकर्मियों और वरिष्ठो से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफा करेगा। कई महत्वपूर्ण जगहों का बुलावा आपके पास आएगा जहां पर आप नई उम्मीद का अनुभव कर सकते हैं। आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। गुरुदेव की पूजा, इष्टदेव की आराधना, लाभकारी साबित होगी। 

chat bot
आपका साथी