सपा के पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले बाह्मणों का हो रहा शोषण

समाजवादी पार्टी समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी अभियान के तहत समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने प्रबुद्ध सभा के नेताओं से मुलाकात की।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 08 Feb 2021 02:38 PM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 05:49 PM (IST)
सपा के पूर्व मंत्री मनोज पांडेय ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले बाह्मणों का हो रहा शोषण
सर्किट हाउस में उन्होंने प्रबुद्ध सभा के नेताओं से मुलाकात की।

बरेली, जेएनएन। जैसे जैसे विधानसभा चुुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे सपा बाह्मण वोटबैंक को अपने पाले में करने का प्रयास कर रही है। इसी का नतीजा है कि जहां वह बाह्मण नेताओं को पार्टी में शामिल करने को प्राथमिकता दे रही है। वहीं बाह्मणों की हिमायती के रूप में खुद को पेश करने में लगी है। दरअसल सपा को भी समझ में आ गया है कि अगर सत्ता पर काबिज होना है तो सोशल इंजीनियरिंग करनी ही पड़ेगी। सिर्फ यादव और मुस्लिम वोटबैंक से काम नहीं चलेगा। मायावती ने भी सोशल इंजीनियरिंग करके ही सत्ता हासिल की थी। उस समय उन्होंने बाह्मणों को अपने पाले में करने के लिए सतीश मिश्रा को आगे किया था।  समाजवादी पार्टी समाज के प्रबुद्ध वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी अभियान के तहत समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने प्रबुद्ध सभा के नेताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व की सपा सरकार दोबारा सभी जाति धर्म को जोड़ते हुए बनेगी। जल्दी बरेली में प्रबुद्ध सभा का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में ब्राह्मण समाज को चिह्नित करके शोषण किया जा रहा है। जिससे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। जिसका सहयोग सपा को मिलेगा। बरेली के ब्राह्मण समाज के नेता अतुल पाराशरी और विष्णु शर्मा ने मनोज पांडे को चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें आने वाले चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, प्रवक्ता मयंक शुक्ला, भारती चौहान, आदेश यादव, नीरज आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी