बरेली में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- अगर ऐसा नहीं हो रहा तो माना जाएगा दुर्व्यवहार

मरीजों के साथ मृदु व्यवहार करने संवेदनशीलता का ध्यान रखने को कहा है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो यह मरीजों के साथ दुर्व्यवहार माना जायेगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 01:04 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 01:04 PM (IST)
बरेली में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- अगर ऐसा नहीं हो रहा तो माना जाएगा दुर्व्यवहार
बरेली में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बोले- अगर ऐसा नहीं हो रहा तो माना जाएगा दुर्व्यवहार

बरेली, जेएनएन। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कलेक्ट्रेट स्थित कोविड कमांड सेंटर का किया निरीक्षण। नगर विधाायक डॉ अरुण कुमार के साथ पहुंचे वित्त मंत्री ने डीएम, सीडीओ से मंत्री ने व्यवस्थाएं पूछी और मुस्तैद करने के दिये निर्देश। जल्द से जल्द मरीज को भर्ती कराने, इलाज शुरू करने, एंटीजन किट से जांच कराकर तत्काल संक्रमण का पता लगाने, वेंटिलेटर मुहैया कराने, प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन सिलिंडर मौजूद होने के निर्देश दिए हैं। ताकि कोरोना की मृत्युदर कम हो सके।

मरीजों के साथ मृदु व्यवहार करने, संवेदनशीलता का ध्यान रखने को कहा है। अगर ऐसा नहीं हो रहा तो यह मरीजों के साथ दुर्व्यवहार माना जायेगा। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों से कहा बहुत बड़ा दारोमदार आप पर है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से बात की। उन्होंने कहा जो नियम पालन करेंगे, वही बचेंगे। नम हवा में संक्रमण अधिक फैलता है। इसलिए बचने की जरूरत है। डॉक्टर ने बहुत सहयोग किया है। डॉक्टर की भूमिका को सराहना चाहिये। 

chat bot
आपका साथी