लखीमपुर खीरी हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए पीलीभीत में किसान संगठनों ने भरी हुंकार, सरकार के खिलाफ चलाए शब्द बाण

Farmers organisations shouted in Pilibhit लखीमपुर खीरी की घटना की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के गांव हरसिंहपुर में न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 01:45 PM (IST)
लखीमपुर खीरी हिंसा की निष्पक्ष जांच के लिए पीलीभीत में किसान संगठनों ने भरी हुंकार, सरकार के खिलाफ चलाए शब्द बाण
पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के गांव हरसिंहपुर में आयोजित न्याय महापंचायत में पहुंचे किसान।

बरेली, जेएनएन। Farmers organisations shouted in Pilibhit : लखीमपुर खीरी की घटना की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र को पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर रविवार को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के पूरनपुर के गांव हरसिंहपुर में न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया। किसान संगठनों की ओर से आयोजित इस न्याय महापंचायत में मांग की गई कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को पद से बर्खास्त किया जाए। तभी घटना की निष्पक्ष जांच संभव हो सकेगी।

किसान संगठन के नेताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस घटना की एसआइटी जांच के तौर तरीकों पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी आवश्यक है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि खीरी हिंसा में न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। महापंचायत में किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित रखने के लिए महापंचायत स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। महापंचायत में शामिल होने पहुंचे किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं की भोजन व्यवस्था के लिए लंगर चल रहा है। रविवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे महापंचायत शुरू हुई। दोपहर तक करीब दो हजार लोग वहां पहुंच चुके हैं। महापंचायत शाम तक चलने की संभावना बताई गई है।

chat bot
आपका साथी