बरेली में गर्भवती महिला के परिजनों की स्वास्थ्यकर्मियों से हुई झड़प, वीडियो वायरल

बरेली में शुक्रवार को महिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें स्वास्थ्य कर्मी और एक गर्भवती के पति के बीच झड़प हो रही है। आरोप है कि महिला बुधवार से भर्ती हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 08:51 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 05:56 PM (IST)
बरेली में गर्भवती महिला के परिजनों की स्वास्थ्यकर्मियों से हुई झड़प, वीडियो वायरल
बरेली में गर्भवती महिला के परिजनों की स्वास्थ्यकर्मियों से हुई झड़प, वीडियो वायरल

बरेली, जेएनएन। बरेली में शुक्रवार को महिला अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें स्वास्थ्य कर्मी और एक गर्भवती के पति के बीच झड़प हो रही है। आरोप है कि महिला बुधवार से भर्ती हैं लेकिन चिकित्सक प्रसव करने को तैयार नहीं। इसके चलते महिला का पति चिकित्सक को ढूंढता हुआ वहां पहुंच गया। जहां चिकित्सक से बाद में स्वास्थ्य कर्मी से कहासुनी हुई। महिला सिपाही ने पहुंच कर मामला शांत कराया।

आंवला तहसील क्षेत्र के गांव बल्लिया फिरोजपुर निवासी छोटेलाल ने अपनी पत्नी अनीता को बुधवार दोपहर में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी पत्नी 33 सप्ताह की गर्भवती थी। उसे प्रसव पीढ़ा हो रही थी। इसके चलते पति छोटेलाल चाहता था कि पत्नी का प्रसव करा दिया जाए। चिकित्सक ने पहले कोरेाना जांच के नाम पर एक दिन रोके रखा। बाद में ऑपरेशन किए जाने की बात कही और खून की व्यवस्था करने को कहा। इस पर छोटेलाल शुक्रवार को खून की व्यवस्था कर लाया।

इसकी जानकारी चिकित्सक को दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डा. वर्षा ने महिला को देखकर अभी प्रसव से मना कर दिया। इस पर पति बिफर गया, उसने हंगामा शुरू कर दिया। पहले चिकित्सक से बहस करता रहा बाद में स्वास्थ्य कर्मी से उलझ गया। इसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। पति का आरोप था कि तीन दिन से उसकी पत्नी को ठीक से देखा तक नहीं गया, आज खून मंगा लिया गया उसके बाद भी डिलीवरी से मना कर दिया।

वहीं डा. वर्षा ने बताया कि महिला की स्थिति देखने पर पता चला कि वह अभी प्रसव कराने लायक नहीं है। प्रसव होने पर केस बिगड़ सकता था। उसके पति को यह बात बताई गई तो वह चीखने चिल्लाने लगा। हालांकि बाद में महिला सिपाही व अन्य लोगों के समझाने पर वह शांत हो गया।

chat bot
आपका साथी