बरेली में युवक को पांच से अधिक लोगों के साथ नमाज पढ़ने से रोका तो उड़ाई ये अफवाह

थाना प्रेमनगर के जाटवपुर में स्थित एक मस्जिद में पांच से ज्यादा लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक है। इसके चलते एक युवक और उसके साथियों को रोका गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:39 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:39 AM (IST)
बरेली में युवक को पांच से अधिक लोगों के साथ नमाज पढ़ने से रोका तो उड़ाई ये अफवाह
बरेली में युवक को पांच से अधिक लोगों के साथ नमाज पढ़ने से रोका तो उड़ाई ये अफवाह

बरेली, जेएनएन। थाना प्रेमनगर के जाटवपुर में स्थित एक मस्जिद में पांच से ज्यादा लोगों के नमाज पढ़ने पर रोक है। इसके चलते एक युवक और उसके साथियों को रोका गया। उसने झूठी अफवाह फैलाते हुए बवाल की सूचना पुलिस को दे दी। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस आनन फानन मौके पर पहुंची।

मस्जिद के प्रबंध समिति के सचिव व मुतावल्ली मो. फारुख ने बताया कि यहां इमाम नुरुल हुदा हैं। मस्जिद में पांच से ज्यादा लोगों को नामाज पढ़ने की इजाजत न दिए जाने के आदेश हैं। शुक्रवार को वह लगभग डेढ़ बजे मस्जिद पहुंचे तो पड़ोस का ही रहने वाले एक युवक अपने साथ कई लोगों के साथ मस्जिद के दरवाजे पर खड़ा था। वह कह रहा था कि हर मस्जिद में सैकड़ों लोग नामाज पढ़ रहें है।

यहां क्यों रोक लगाई है। उसे नियमों का हवाला दिया गया तो उसने यूपी-112 पर फोन कर गलत सूचना दे दी। बताया कि मस्जिद में काफी भीड़ जमा होकर नमाज अदा कर रही है। इस पर पुलिस पहुंची तो वहां पांच लोग ही मिले। इस सूचना के साथ ही जाटवपुरा में बवाल होने की अफवाह फैल गई। इस पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

chat bot
आपका साथी