बैंकों के निजीकरण को लेकर बरेली में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को चौकी चौराहा स्थित कैनरा बैंक पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 15 और 16 मार्च को होने वाली हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को निजीकरण का विरोध किया गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 04:30 PM (IST)
बैंकों के निजीकरण को लेकर बरेली में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
वित्त मंत्री द्वारा बजट में बैंको के निजीकरण की घोषणा से आक्रोशित कर्मचारियों ने व्यापक रोष प्रकट किया।

बरेली, जेएनएन। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के तत्वावधान में शुक्रवार को चौकी चौराहा स्थित कैनरा बैंक पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 15 और 16 मार्च को होने वाली हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को निजीकरण का विरोध किया गया।

वित्त मंत्री द्वारा बजट में बैंको के निजीकरण की घोषणा से आक्रोशित कर्मचारियों ने व्यापक रोष प्रकट किया। संयोजक दिनेश सक्सेना ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि बैंकों के राष्ट्रीय करण को बचाने को आगे आएं। ट्रेड यूनियन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंको ने देश को हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक क्रांति दी है। आज के समय में निजीकरण धोखा है। बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रांतीय अध्यक्ष पी पी सिंह ने कहा निजीकरण के खिलाफ सशक्त लड़ाई की ज़रूरत है। अधिकारी संघ के सिद्धार्थ यादव ने आंदोलन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर दिया। शुक्रवार की प्रदर्शन सभा को अरुण कुमार, चरण सिंह यादव, रंजन मोहले, अनुराग, अमित कुमार, आर एस श्रीवास्तव, पीपी पांडे, नावेंद्र, पंकज शर्मा आदि ने संबोधित किया​। ​​​​कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील मित्तल ने की।

chat bot
आपका साथी