हत्या के डर से सनकी हुआ बेटा, पिता पर बांके से किए ताबड़तोड़ वार Bareilly News

उनकी पत्नी एक पड़ोसी के घर गई हुई थी जबकि निका दूसरे कमरे में थी। इसी बीच राजेन्द्र ने घर में रखे बांके से पिता की गर्दन पर कई वार कर दिए

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 19 Jul 2019 12:57 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM (IST)
हत्या के डर से सनकी हुआ बेटा, पिता पर बांके से किए ताबड़तोड़ वार Bareilly News
हत्या के डर से सनकी हुआ बेटा, पिता पर बांके से किए ताबड़तोड़ वार Bareilly News

बरेली, जेएनएन : एक सनकी बेटे ने चारपाई पर सो रहे पिता की गर्दन पर बांके से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाद में सनकी बेटे ने खुद ही यूपी 100 को घटना की जानकारी दी। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है।

नवाबगंज के ग्राम बिथरी निवासी मैकूलाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी विवाहित हैं। बड़े बेटे रामऔतार का पत्नी से विवाद चल रहा है, इसके चलते उनमें अलगाव हो गया। मैकूलाल पत्नी लीलावती, बेटा राम औतार, राजेन्द्र और राजेन्द्र की पत्नी के साथ रुद्रपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। तीन दिन पूर्व फसल में खाद पानी लगाने के लिए मैकूलाल, पत्नी लीलावती, बेटे राजेन्द्र और उसकी पत्नी निका के साथ गांव आए थे। गुरुवार सुबह मैकूलाल घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे।

उनकी पत्नी एक पड़ोसी के घर गई हुई थी, जबकि निका दूसरे कमरे में थी। इसी बीच राजेन्द्र ने घर में रखे बांके से पिता की गर्दन पर कई वार कर दिए, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। बाद में आरोपित राजेन्द्र ने खुद ही यूपी 100 को फोन कर इसकी सूचना दी। सीओ पीपी सिंह व कोतवाल गौरव सिंह ने आरोपित बेटे को हिरासत ले लिया। वारदात में इस्तेमाल हुआ बांका भी कब्जे में ले लिया गया। माना जा रहा है कि बेटे राजेन्द्र को सनक सवार होने के कारण उसे ऐसा लगने लगा कि पिता उसकी हत्या कर देंगे। यही सोचकर उसके घटना अंजाम देने की चर्चा है।

मां बोली बेटे को अचानक जाने क्या हो गया

घर में हुई वारदात के बाद आरोपित राजेन्द्र की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका कहना है कि बेटा राजेन्द्र पिता का बहुत ख्याल रखता था। उनकी खूब सेवा करता था। गुरुवार को पता नहीं उसे क्या हो गया कि उसने पिता पर हमला कर दिया। सुरक्षा के लिए अस्पताल में लगे सिपाही बेटे के हमले के शिकार मैकूलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका काफी खून बह गया है। जिला अस्पताल में भर्ती मैकूलाल के साथ पुलिस भी तैनात की गई है।

chat bot
आपका साथी