Bareilly to Lucknow सफर करने वालों को लगेगा महंगाई का झटका, नए साल से शुरू हो जाएगा एक और टोल प्‍लाजा

बरेली-लखनऊ मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को झटका लगने वाला है। फरीदपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा का अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर के अंत में या जनवरी के पहले सप्ताह तक टोल के काम पूरे कर लिए जाएंगे।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 21 Nov 2022 11:16 PM (IST) Updated:Mon, 21 Nov 2022 11:16 PM (IST)
Bareilly to Lucknow सफर करने वालों को लगेगा महंगाई का झटका, नए साल से शुरू हो जाएगा एक और टोल प्‍लाजा
बरेली में फरीदपुर के पास बना टोल प्‍लाजा। जागरण

बरेली, जागरण संवाददाता। जिले में फरीदपुर के पास बन रहा टोल प्लाजा का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। टोल की रंगाई-पुताई के साथ सड़क पर मार्किंग का काम तेजी से किया जा रहा है। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक स्तर के काम अंतिम चरण में हैं। बिजली कनेक्शन समेत कुछ और बड़े काम हैं जिन्हें दिसंबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद टोल शुरू किया जा सकता है। नए साल से बरेली से लखनऊ सफर करने वालों का महंगाई का झटका लगेगा।

अंतिम चरण में है फरीदपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्‍लाजा का काम

बरेली-लखनऊ मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को झटका लगने वाला है। फरीदपुर के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा का अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर के अंत में या जनवरी के पहले सप्ताह तक टोल के काम पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद उच्चाधिकारियों की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद टोल कटने लगेंगे।

अभी तय नहीं हुई है टोल की दर

अधिकारियों का कहना है कि अभी टोल की दर अभी तय नहीं हुई है। वहीं सड़क निर्माण का काम अभी भी पूरा नहीं हो सका है। फतेहगंज पूर्वी की ओर सड़क के साथ डिवाइडर का काम भी चल रहा है। एनएचएआइ के प्रभारी परियोजना निदेशक निखिल नारंग ने बताया कि टोल पर काम चल रहा है। सभी आवश्यक काम पूरा होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टोल शुरू कराया जाएगा।

एनएच-24 पर बरेली से लखनऊ तक हो जाएंगे तीन टोल प्‍लाजा

फरीदपुर टोल प्‍लाजा शुरू होने के बाद एनएच-24 पर बरेली से लखनऊ तक के सफर में तीन टोल प्‍लाजा हो जाएंगे। जिसमें बरेली शाहजहांपुर में तक एक टोल प्‍लाजा होगा, जो फरीदपुर में होगा। शाहजहांपुर से सीतापुर तक कोई टोल प्‍लाजा अभी नहीं है। सीतापुर से लखनऊ तक दो टोल प्‍लाजा हैं। सीतापुर से लखनऊ के बीच एक टोल प्‍लाजा खैराबाद में है जो सीतापुर जिले में पड़ता है और दूसरा इटौंजा में हैं, जो लखनऊ में पड़ता है।  

chat bot
आपका साथी