Dengue Dunk in Bareilly : स्मार्ट शहर में दाेगुना हुआ डेंगू का डंक, जानिए कितने प्रतिशत शहर हुआ डेंगू का शिकार

Dengue Dunk in Bareilly जिले में डेंगू का डंक ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी इलाकों में अपना शिकार बना रहा है। जिले में कुल 323 डेंगू वायरस के संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से महज 113 मरीज ही ग्रामीण इलाकों से हैं

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 01:59 PM (IST)
Dengue Dunk in Bareilly : स्मार्ट शहर में दाेगुना हुआ डेंगू का डंक, जानिए कितने प्रतिशत शहर हुआ डेंगू का शिकार
Dengue Dunk in Bareilly : स्मार्ट शहर में दाेगुना हुआ डेंगू का डंक

बरेली, जेएनएन। Dengue Dunk in Bareilly : जिले में डेंगू का डंक ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा शहरी इलाकों में अपना शिकार बना रहा है। जिले में कुल 323 डेंगू वायरस के संक्रमित सामने आ चुके हैं। इनमें से महज 113 मरीज ही ग्रामीण इलाकों से हैं, यानी कुल मरीजों की तादाद का 34.38 प्रतिशत हिस्सा। वहीं इसकी तुलना में 210 लोगों को शहरी क्षेत्र में डेंगू मच्छर ने अपना शिकार बनाया है। यह करीब 65.04 फीसद है। जिले में डेंगू और इससे बचाव के लिए उपायों पर एक रिपोर्ट...।

हर छठा एलाइजा टेस्ट पाजिटिव 

जिले में सोमवार शाम तक डेंगू के 1928 संदिग्ध केस में एलाइजा टेस्ट किये गए। इसमें 323 पाजिटिव केस सामने आए हैं। यानी हर छठे टेस्ट में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में 4847 एनएस-1 कार्ड टेस्ट हुए हैं, इनमें 932 संदिग्ध डेंगू केस सामने आए हैं, यानी करीब हर पांचवा केस डेंगू के संदिग्ध लक्षणों का था।

हर 30 में एक घर में डेंगू के मच्छर 

डेंग के केस मिलने के बाद डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स (डीबीसी) ने आसपास के घरों का जायजा लिया। इस दौरान अब तक कुल 29,829 घरों में मौजूद 92,956 विभिन्न पात्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 1146 घरों के 2034 पात्रों (कंटेनरों) में डेंगू के मच्छर मिले।

इन शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा डेंगू संक्रमित 

मुहल्ले - संख्या

सीबीगंज - 70

सुभाष नगर - 35

इज्जतनगर - 18नेकपुर - 12

फरीदपुर - 10

डेंगू की स्थिति पर एक नजर

323 कुल केस मिल चुके हैं बरेली जिले में सोमवार तक

113 डेंगू के मरीज मिले हैं जिले के ग्रामीण इलाकों में

210 डेंगू वायरस संक्रमित बरेली के शहरी इलाकों में मिले

34.98 फीसद अब तक ग्रामीण इलाकों की हिस्सेदारी

65.04 फीसद इलाके शहरी इलाकों के हैं शामिल

ये हाल तब हैं जबकि स्मार्ट सिटी में चयनित शहर में सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होने का दावा नगर निकाय करता है।

डेंगू पीड़ितों का जल्द से जल्द पता चले इसलिए संदिग्ध इलाकों में ज्यादा से ज्यादा घरों की सैंपलिंग कराई जा रही है। यही नहीं निरोधात्मक कार्रवाई के लिए डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स की 50 से ज्यादा टीमें जिले में उतारी जा चुकी हैं।- डा.बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली

chat bot
आपका साथी