बरेली में दबंगों ने सुनाया रिटायर्ड फौजी को फरमान, मकान खाली करो या 15 लाख टैक्स दो

रिटायर्ड फौजी को घर खाली करने का फरमान सुनाया गया है। घर खाली नहीं करने के एवज में 15 लाख रुपये की मांग की गई है। आरोपित दवारा इस बात की धमकी दी गई कि यदि दोनों में कोई काम नहीं किया गया ।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 02:57 PM (IST)
बरेली में दबंगों ने सुनाया रिटायर्ड फौजी को फरमान, मकान खाली करो या 15 लाख टैक्स दो
बरेली में रिटायर्ड फौजी को जारी किया फरमान- घर खाली करों नहीं तो दो 15 लाख

बरेली, जेएनएन। बरेली में रिटायर्ड फौजी को घर खाली करने का फरमान सुनाया गया है। घर खाली नहीं करने के एवज में 15 लाख रुपये की मांग की गई है। आरोपित द्वारा इस बात की धमकी दी गई कि यदि दोनों में कोई काम नहीं किया गया तो मकान का रास्ता बंद कर दिया जाएगा। पीड़ित की ओर से आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए इज्जतनगर थाने में तहरीर दी गई है।

रिटायर्ड फौजी इरशाद अंसारी नगरिया परिक्षित के रहने वाले हैं। बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने जमीन खरीदकर मकान बनवाया। दो मार्च को क्षेत्र के ही रहने वाले गौरव अरोड़ा ने फोन करते हुए बैनामे को विवादित बताया। कहा कि जिस खसरा नंबर का तुम्हारे द्वारा बैनामा कराया गया है वो मैंने शून्य करा दिए हैं। डॉ. और वकील मुझसे नहीं लड़ पाए, इसलिए मुझसे समझौता कर लिया।

तुम भी मकान छोड़ दो। नहीं माने तो तुम्हारा रास्ता बंद कर दूंगा। फिर तुम्हें मकान छोड़कर भागना पड़ेगा। रिटायर्ड फौजी का कहना है कि इससे वह घबरा गया। आरोप लगाया कि गौरव अरोड़ा व उसके पिता अशोक अरोड़ा मकान छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैं। मकान खाली न करने के एवज में 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित फौजी ने आरोपितों से जान का खतरा बताया है। इज्ज्तनगर पुलिस से आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी