भाजपा की महिला नेता ने चौकी के अंदर सिपाही को मारा थप्पड़

कैट के डिफेस कॉलोनी मे दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनो पक्षो मे मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष का युवक घायल हो गया।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Feb 2018 03:07 AM (IST) Updated:Wed, 14 Feb 2018 09:02 AM (IST)
भाजपा की महिला नेता ने चौकी के अंदर सिपाही को मारा थप्पड़
भाजपा की महिला नेता ने चौकी के अंदर सिपाही को मारा थप्पड़
जासं, बरेली : कैट के डिफेस कॉलोनी मे दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनो पक्षो मे मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष का युवक घायल हो गया। घायल पक्ष की तरफ से बीजेपी की एक महिला नेता नकटिया चौकी मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। जहां उसका सिपाही से विवाद हो गया। आरोप है महिला नेता ने सिपाही को थप्पड़ मारा तो सिपाही ने भी पलटकर थप्पड़ जड़ दिया। सूचना भाजपाईयो को मिली तो दर्जनो की संख्या मे थाने पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ प्रथम पहुंचे। देर रात भाजपा की महिला नेता की तरफ से सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वही घायल की तरफ से मारपीट के आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। नकटिया के डिफेस कॉलोनी निवासी धर्मेद्र उर्फ कल्लू के पिता पीएसी मे दारोगा है। इन दिनो वह गाजियाबाद मे तैनात है। मुहल्ले के ही फौजी दिनेश सिंह और उनकी पत्नी का धर्मेद्र से मंगलवार देर रात विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनो पक्षो मे गाली गलौज हुई। आरोप है कि दिनेश सिंह की तरफ से लोगो ने घेरकर धर्मेद्र को पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल धर्मेद्र को गंभीर हालत मे अस्पताल मे भर्ती कराया और दोनो पक्षो से एक-एक को नकटिया चौकी ले गए। आरोप है कि उसी दौरान महिला भाजपा नेता ज्योति मिश्रा दिनेश सिंह की तरफ से पहुंची और धर्मेद्र पर ही मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए छोड़ने को कहा। आरोप है कि ज्योति मिश्रा ने जबरन छोड़ने का दबाव बनाया तो सिपाही से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद भाजपा की महिला नेता ने सिपाही को थप्पड़ा जड़ दिया। सिपाही ने भी पलटकर उसे थप्पड़ मार दिया। जानकारी पर भाजपा महिला नेता की तरफ से दर्जनो की संख्या मे लोग पहुंचे और हंगामा करने लगे। जिसके बाद सीओ कुलदीप कुमार पहुंचे और पिटाई की शिकायत एसएसपी से की गई। देर रात भाजपा महिला नेता की तहरीर पर सिपाही विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वही घायल धर्मेद्र की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्जन चौकी के अंदर महिला भाजपा नेता और सिपाही मे विवाद हुआ था। दोनो ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया था। फिलहाल सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सस्पेड कर दिया गया है। कुलदीप कुमार, सीओ प्रथम
chat bot
आपका साथी