Corruption : BDA की जांच में बोलेंगे नक्शे, उजागर होगा गठजोड़ Bareilly News

बरेली विकास प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आईं। चार अधिकारियों के भी नाम इस गड़बड़ी में सामने आए हैं।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 01:39 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 01:39 PM (IST)
Corruption : BDA की जांच में बोलेंगे नक्शे, उजागर होगा गठजोड़ Bareilly News
Corruption : BDA की जांच में बोलेंगे नक्शे, उजागर होगा गठजोड़ Bareilly News

जेएनएन, बरेली : आइवीआरआइ रोड पर ट्यूलिप इंफ्राटावर्स में सिर्फ नक्शे में ही गड़बड़ी नहीं की गई। यह लाभ पहुंचाकर करोड़ों रुपये की घोटालेबाजी अंजाम दी गई। कार्रवाई होने के बाद बिल्डर के साथ-साथ बरेली विकास प्राधिकरण के तमाम अधिकारियों के माथे पर भी चिंता की लकीरें उभर आईं। चार अधिकारियों के भी नाम इस गड़बड़ी में सामने आए हैं। बीडीए उपाध्यक्ष ने इनके खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेज दी है। कार्रवाई होना तय है।

बिल्डरों पर भी कसेगा शिकंजा : महकमे में चर्चा है कि हाल में जिस स्तर पर कार्रवाई हुई है, उसे देखते हुए यह अधिकारी निलंबित तक किए जा सकते हैं। मुकदमा भी दर्ज हो सकता है। वहीं, अब गलत मानचित्र जमा करने वाले अन्य बिल्डरों पर भी शिकंजा कसेगा। उपाध्यक्ष ने शहर की कुछ और बड़ी हाउसिंग सोसाइटी और बहुमंजिला भवनों के नक्शों को री-चेक कराने की तैयारी में हैं। जांच होने पर कुछ और बिल्डर, अफसरों का गठजोड़ उजागर हो सकेगा।

दागी अधिकारियों की फाइलें खुलेंगी : शहर में कौन-कौन से निर्माण के मानचित्र दोबारा चेक होंगे, यह बिल्डर से ज्यादा अधिकारियों के जरिए तय होगा। दागी अधिकारियों ने पहले जो फाइल देखी हैं, उन्हें विशेष तौर पर रीचेक किया जाएगा। बिल्डरों के प्रोजेक्ट के हिसाब से भी फाइलें खुलेंगी।

chat bot
आपका साथी