Coronavirus Update : बरेली के निजी अस्पताल में बदायूं की संक्रमित महिला भर्ती, 130 सैंपल निगेटिव Bareilly News

शहर कोतवाली में आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती बदायूं की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 19 मई को अस्पताल में भर्ती होने के बाद निजी लैब से उनका सैंपल कराया गया था

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:26 PM (IST)
Coronavirus Update : बरेली के निजी अस्पताल में बदायूं की संक्रमित महिला भर्ती, 130 सैंपल निगेटिव Bareilly News
Coronavirus Update : बरेली के निजी अस्पताल में बदायूं की संक्रमित महिला भर्ती, 130 सैंपल निगेटिव Bareilly News

बरेली, जेएनएन। शहर कोतवाली में आने वाले एक निजी अस्पताल में भर्ती बदायूं की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 19 मई को अस्पताल में भर्ती होने के बाद निजी लैब से उनका सैंपल कराया गया था, जो सोमवार को पॉजिटिव आया है। जानकारी पर सत्तर वर्षीय महिला को बदायूं मेडिकल कालेज (एल-2) में भर्ती कराया गया है। वहीं, महिला का उपचार करने वाले चिकित्सक, स्टाफ व संपर्क में आए 24 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को आइवीआरआइ से 130 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी तो दी, लेकिन निजी लैब से मिली रिपोर्ट में एक महिला संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी गई। बाद में मामला सामने आया। निजी अस्पताल में भर्ती महिला को किडनी संबंधित परेशानी थी। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आइसीयू में रखा गया था। सोमवार को ही उसके सैैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि महिला के संक्रमित होने की जानकारी के बाद बदायूं के जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया। महिला को बदायूं के मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया जा रहा है।

चिकित्सकों में फिर खौफ का माहौल

महिला का उपचार करने वाले चिकित्सक को फिलहाल उनके कुदेशिया स्थित घर में क्वारंटाइन कर दिया गया है। वहीं अस्पताल के कुछ अन्य चिकित्सक और वो लोग जो महिला के सीधे संपर्क में थे। उन सभी 18 लोगों को भी होम क्वारंटाइन किया गया। अब उन चिकित्सकों में दहशत है, जो महिला का उपचार करने वाले चिकित्सक से मिले थे। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी ने सामने आकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

लॉकडाउन में छूट मिलते ही बढ़ रहे रोगी

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद संक्रमित रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसके साथ ही लॉकडाउन का पालन करने व एहतियात बरतने में भी लोग लापरवाही कर रहे है। अन्य प्रदेशों से अाने वाले प्रवासियों के चलते संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी