कोचिंग संचालक के साथ महिलाएं चला रहीं थीं सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार

बरेली में अच्छी नौकरी और आलीशान जिंदगी का ख्वाब दिखाकर कोचिंग संचालक व उसका गिरोह किशोरियों को देह व्यापार में धकेल रहा था। रैकेट में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 10:36 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 11:56 AM (IST)
कोचिंग संचालक के साथ महिलाएं चला रहीं थीं सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार
कोचिंग संचालक के साथ महिलाएं चला रहीं थीं सेक्स रैकेट, पांच गिरफ्तार

बरेली (जेएनएन)। पढऩे तथा सीखने की उम्र में बरेली की एक दर्जन से अधिक लड़कियां सेक्स रैकेट की जद में आ गईं। बरेली में अच्छी नौकरी और आलीशान जिंदगी का ख्वाब दिखाकर कोचिंग संचालक व उसका गिरोह किशोरियों को देह व्यापार में धकेल रहा था। रैकेट में तीन महिलाएं भी शामिल हैं, जोकि लड़कियों को फुसलाकर दूसरों के हाथ सौदा कर देती थीं। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

बरेली में 13 वर्षीय रुद्रपुर निवासी किशोरी बोली कि दो वर्ष पहले पड़ोस में रहने वाली संजयनगर की युवती ने कहा था कि बरेली में कई बड़े घरों में उसकी पहचान है। वहां आसानी से उसको नौकरी दिला देगी।

यह भी पढ़ें- देह व्यापार में लिप्त आरोपी महिला को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल

झांसे में लेने के बाद वह बारादरी के बीडीए कॉलोनी निवासी गगन मौर्य के घर ले गई। वहां रुकने की बात कहकर वह चली गई। जिसके बाद गगन ने दुष्कर्म किया था।

किशोरी को बदनामी का डर दिखाकर वापस रुद्रपुर छोड़ा गया था। पांच जनवरी को वहीं युवती एक बार फिर किशोरी को लेकर बीडीए कॉलोनी में एक महिला के घर पहुंची। वहां ठहराकर चली गई। उस महिला ने किशोरी का सौदा आटो चालकों के हाथ कर दिया। किशोरी को दूसरी महिला के हवाले किया गया। उसने दिनेश मौर्य के हाथ सौदा किया।

यह भी पढ़ें- पुलिस की गिरफ्त में लखनऊ में छात्राओं को सेक्स रैकेट में धकेलने वाली कॉलगर्ल

कोचिंग संचालक है सरगना

सेक्स चलाने वाले गगन मौर्य दिखावे के लिए कोचिंग चलाता है मगर देह व्यापार में उसकी जड़ें गहरी हैं। इस धंधे से जुड़े बारादरी, पीलीभीत हाईवे, कैंट क्षेत्र के लोग उसी के लिए काम करते हैं।

मां ढूंढती हुई पहुंची, विवाद में पहुंची थी पुलिस

किशोरी के माता-पिता उसको लेने के लिए रुद्रपुर से बरेली आ गए थे। इस किशोरी के पास उसके पिता का आधार कार्ड था। पता चला कि वह कार्ड गगन के घर है। किशोरी के परिवार के लोग वहां पहुंचे तो गगन से विवाद हो गया। मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो सेक्स रैकेट की पर्ते खुलना शुरू हो गईं।

यह भी पढ़ें- वोटरों को लुभाने के लिए वाराणसी में सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार

देह व्यापार के कमीशन में बराबर की हिस्सेदारी

बारादरी की सेक्स वर्कर और कोचिंग संचालक गगन मौर्य लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में ढकेलने के बाद कमीशन के बराबर के हिस्सेदार बनते थे। पुलिस जानने में जुटी है कि अब तक कितनी लड़कियों को धंधे में धकेला जा चुका है।

कई बड़े नाम का खुलासा

किशोरी ने पुलिस के सामने कुछ बड़े नाम खोले हैं, जिनकी ट्रेसिंग चल रही है। किशोरी के अनुसार करीब 18 बार उसका सौदा हुआ था। पुलिस के अनुसार गिरोह के कई नामी ग्राहक थे। गगन मौर्य, शैलेश सहित तीन महिलाओं को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिनेश की पुलिस तलाश कर रही है।

बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया

इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के बाद बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पांच को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। जांच में और नाम सामने आ सकते हैं।

chat bot
आपका साथी