बरेली में कांग्रेसियों ने केंद्रीय कारागार जाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया

UP Congress देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार पहुंचे। सभी कांग्रेसी जेल की उस बैरक में गए जहां पर आजादी से पहले पंडितजी को रखा गया था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 15 Nov 2021 04:45 PM (IST) Updated:Mon, 15 Nov 2021 04:45 PM (IST)
बरेली में कांग्रेसियों ने केंद्रीय कारागार जाकर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया
नेहरू वार्ड के अंदर बैठकर कांग्रेस जनों से पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बरेली, जेएनएन। UP Congress : देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में इज्जतनगर स्थित केंद्रीय कारागार पहुंचे। सभी कांग्रेसी जेल की उस बैरक में गए जहां पर आजादी से पहले पंडित जी को रखा गया था। बैरक में उन्हें दो महीने 10 दिन रखा गया था। केंद्रीय कारागार की उस बैरक का नाम नेहरू वार्ड रखा गया। नेहरू वार्ड के अंदर बैठकर कांग्रेस जनों से पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला महासचिव जिया उर रहमान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, जुनैद हसन, पाकीजा खान आदि रहे। इसी प्रकार महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले चौकी चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेहरू जी को याद किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बच्चों को उपहार भेंट कर बाल दिवस मनाया। इसके बाद महानगर कार्यालय पर एक गोष्ठी कर नेहरू जी के योगदान पर प्रकाश डाला गया। सुबोध, योगेश जौहरी, विजय मौर्य, हर्षित दुबे, बिलाल कुरैशी, सुचित्रा सिंह आदि रहे।

इसी प्रकार राजीव गांधी स्टडी सर्कल के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोनल अध्यक्ष डा. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। रेनू शर्मा, अनिल शर्मा, आदि ने विचार गोष्ठी के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, शैलेश पाठक, रविंद्र मिश्रा, मेहंदी हसन आदि रहे। इसी प्रकार साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने आर्य समाज अनाथालय के बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। इस दौरान कामर्स विभाग की डा. प्रज्ञा रावत, डा. श्वेता अग्रवाल, प्रगति अग्रवाल, दिव्या पांडेय आदि रहे।

chat bot
आपका साथी