विजय संकल्प रैली से मनाया अभिनंदन की वापसी का जश्न

विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी के बाद शनिवार को बीजेपी ने विजय संकल्प दिवस रैली निकाल कर जश्न मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Mar 2019 01:05 AM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 01:05 AM (IST)
विजय संकल्प रैली से मनाया अभिनंदन की वापसी का जश्न
विजय संकल्प रैली से मनाया अभिनंदन की वापसी का जश्न

जेएनएन, बरेली : विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी के बाद शनिवार को बीजेपी ने विजय संकल्प दिवस रैली निकाल कर जश्न मनाया। रैली में शामिल होने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता सुबह से ही मनोरंजन सदन मैदान में एकत्रित होने लगे थे। करीब ग्यारह बजे मनोरंजन सदन मैदान से रैली को महापौर उमेश गौतम ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीजे की धुन पर नाचते गाते बीजेपी कार्यकर्ता के साथ जब रैली अयूब खां चौराहा से होते हुए जिला अस्पताल पहुंची तो वहां पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। रैली में महानगर अध्यक्ष के एम अरोड़ा और दूसरे बीजेपी पदाधिकारी भी उनके साथ साथ चल रहे थे।

इस दौरान भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों की गूंज भी सुनाई दे रही थी। रैली मनोरंजन सदन मैदान से शुरु होकर चौपुला सुभाष नगर, सतीपुर चौराहा होते हुए गांधी मैदान पर समाप्त हुई।

दोनों विधानसभा में आयोजन

रैली का आयोजन कैंट और शहर विधानसभा दोनों में किया गया था। शहर विधानसभा में रैली माडल टाउन दशहरा मेला ग्राउंड से शुरु होकर राजेंद्र नगर होते हुए सीबीगंज थाने पर जाकर समाप्त हुई। पेट्रोल के लिए मारामारी

मोटर साइकिल रैली होने की वजह से सुबह से ही अयूब खां चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई थी। इस दौरान पहले पेट्रोल भरवाने के लिए मारामारी भी मची रही । मोदी अगेन वाली टीशर्ट में कार्यकर्ता

रैली में बहुत सारे कार्यकर्ता मोदी अगेन स्लोगन वाली टी शर्ट पहने हुए थे। जबकि कुछ कार्यकर्ता मंत्री संतोष गंगवार की छवि के साथ सरल समर्पित स्लोगन वाली टी शर्ट में थे। जबकि हाथ में बीजेपी का झंडा था। फिर भी बगैर हेलमेट हुए शामिल

रैली रवाना होने के पहले मंच से महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जो हेलमेट लगाए हों। वे रैली के आगे की कतार में चलेंगे। रैली में दो चार कार्यकर्ता ही ऐसे थे। जिन्होंने हेलमेट लगाया हुआ था। एक बाइक पर तीन तीन लोग भी सवार थे। वर्जन

लोगों के उत्साह को देखकर लग रहा है कि 2019 में फिर से मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे।

संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री देश के सपूत अभिनंदन की वापसी से ये विजय संकल्प दिवस रैली सार्थक हो गई। पूरा देश न सिर्फ उनकी रिहाई से खुश है बल्कि उनके हौसले और जज्बे को सलाम कर रहा है।

उमेश गौतम, महापौर

chat bot
आपका साथी