अनूठे अंदाज में मनाई भाई दूज

जागरण संवाददाता, बरेली: दैनिक जागरण की स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन मुहिम के समर्थन में आधी शक्ति भी

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:45 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:45 AM (IST)
अनूठे अंदाज में मनाई भाई दूज

जागरण संवाददाता, बरेली: दैनिक जागरण की स्मार्ट सिटी स्मार्ट सिटीजन मुहिम के समर्थन में आधी शक्ति भी सामने आई। अपने भाइयों को टीका करने के बाद, उन्होंने पेड़ पौधों को भी अपना भाई माना। भाई दूज के मौके पर उन्होंने उनका तिलक कर इसका पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

अपने इस नेक संकल्प की शुरुआत उन्होंने घर से ही की। सबसे पहले अपने घरों में रखे पौधों को अपना भाई माना। इस मौके पर अखिल भारतीय ब्राह्माण महिला महासभा की कई पदाधिकारी मौजूद रही। उन्होंने कहा कि जिस संकल्प की शुरुआत घर से होती है। उसमें सफलता निश्चित मिलती है। इसके बाद सभी पदाधिकारी इंद्रदेव त्रिवेदी के निर्देशन में बिहारीपुर स्थित बगिया में पहुंची। यहां भी उन्होंने पौधों को तिलक लगाकर भाई माना। सभी ने इस मौके पर शपथ भी ली कि वह स्वयं तो पेड़ पौधों की देखभाल करेंगी। साथ ही समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी, जिससे शहर में भी हरियाली नजर आए। इस मौके पर नीलिमा पाठक, सुमन उपाध्याय, गायत्री दीक्षित, सीमा दीक्षित, रेनू शर्मा, मधु अवस्थी, अलका त्रिवेदी, मनोरमा शर्मा, आरती शर्मा, दीपाली शर्मा, नेहा शर्मा, विशाल शर्मा, मनुदीप शर्मा, सुधांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी