नहीं चला अभियान, सिर्फ लगाए लाल निशान, आज चलेगा बुलडोजर

जागरण संवाददाता, बरेली : ईट पजाया चौराहे के पास अतिक्रमण क्षेत्र में बनी दुकानों पर शुक्रवार को बुलड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 08:58 AM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 08:58 AM (IST)
नहीं चला अभियान, सिर्फ लगाए लाल निशान, आज चलेगा बुलडोजर
नहीं चला अभियान, सिर्फ लगाए लाल निशान, आज चलेगा बुलडोजर

जागरण संवाददाता, बरेली : ईट पजाया चौराहे के पास अतिक्रमण क्षेत्र में बनी दुकानों पर शुक्रवार को बुलडोजर नहीं चल सका। नगर निगम की टीम को अतिक्रमण हटाने जाना था। निगम टीम पहुंची, लेकिन पुलिस फोर्स की उपलब्ध के लिए समन्वय न हो पाने के चलते टीम वहां पर कार्रवाई नहीं कर सकी। केवल अतिक्रमण क्षेत्र वाली दीवारों और दुकानों पर लाल निशान लगा दिए। अब वहां शुक्रवार सुबह 10 बजे से अभियान चलाकर अतिक्रमण ढहाया जाएगा।

ईट पजाया चौराहे पर दोनों तरफ की दुकानें, होटल हटाए गए थे। जगह खाली होने के बाद मकानों और प्रतिष्ठानों के किनारे से साढ़े चार फीट चौड़ाई के नाले की खुदाई शुरू कराई गई थी। लेकिन, कोने की दुकान और मकान स्थित होने के कारण कॉर्नर से नाला मोड़ दिया गया। इसी बात पर स्थानीय लेागों और निगम के बीच टकराव हुआ। बुधवार को महापौर उमेश गौतम ने मौके का मुआयना किया था। वहां से पैमाइश कराके नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कहा गया था कि अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाए। फोर्स के लिए लिखा पत्र

ईट पजाया पर शुक्रवार सुबह 10 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए एसएसपी को लिखा गया है। विरोध की आशंका के चलते डीएम को भी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने को पत्र भेजा गया। क्षेत्र में एसीएम-प्रथम रहेंगे। वर्जन..

ईट पजाया पर निरीक्षण किया था। जो निर्माण अतिक्रमण में था, उसे हटाया जाना है। निगम की टीम गई थी। लाल निशान लगाए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मिलेगा।

-उमेश गौतम, महापौर

chat bot
आपका साथी