Pilibhit News: ससुराल आए बहनोई ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर बहन को तलाक देने की धमकी

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विगत 17 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। जिसमें शामिल होने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी बड़ी बेटी भी अपने पति के साथ आई थी।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Sun, 03 Jul 2022 08:55 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jul 2022 08:55 PM (IST)
Pilibhit News: ससुराल आए बहनोई ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर बहन को तलाक देने की धमकी
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीलीभीत, जागरण संवाददाता। ससुराल में पहुंचे युवक ने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी कई दिन तक चुप रही। फिर उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि विगत 17 फरवरी को उसके पड़ोस में शादी थी। जिसमें शामिल होने जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव निवासी बड़ी बेटी भी अपने पति के साथ आई थी। शाम को शादी में शामिल होने के लिए परिवार वाले पड़ोस में चल गए। इसके बाद दामाद वापस घर लौट आया। उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। किसी से कहने पर उसने बहन को तलाक देने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर लल्लन सिंह बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी