नगर विकास मंत्री ने बरेली में बटन दबाकर 218 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कराए जा रहे कार्यों का नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने जहां बटन दबाकर लोकार्पण किया। वही 218 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके पहले वह मंगलवार को शहर पहुंचे थे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 12:50 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 03:24 PM (IST)
नगर विकास मंत्री ने बरेली में बटन दबाकर 218 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण
218 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

बरेली, जेएनएन। नगर निगम और स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कराए जा रहे कार्यों का नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने जहां बटन दबाकर लोकार्पण किया। वही 218 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसके पहले वह मंगलवार को शहर पहुंचे थे। उन्होंने कहा है कि जल्द ही कुतुबखाना और सुभाष नगर में फ्लाईओवर बनाएं जाएंगे जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। 

इन कार्यों का  लोकार्पण 

- शील चौराहा से सलेक्शन प्वाइंट तक सड़क चौड़ीकरण - 4.46 करोड़

- बीसलपुर चौराहे से चौकी होते हुए गणपति स्वीट्स तक सड़क-नाली निर्माण - 1.23 करोड़

- कायाकल्प योजना के तहत 66 प्राथमिक विद्यालयों मं सुधार कार्य - 5.53 करोड़

- श्माशान घाट रोठा में बाउंड्रीवाल मूत्रालय का निर्माण एवं रंगाई-पुताई का काम - 37.20 लाख

- श्मशान घाटनवदिया में बाउंड्रीवॉल मूत्रालय का निर्माण व रंगाई-पुताई कार्य - 41.08 लाख

- बरेली पेयजल पुनर्गठन योजना - 78 करोड़

- 14वें वित्त आयोग योजना के तहत जीआइसी में नलकूप निर्माण - 45 लाख

- वीरभट्टी में नलकूप का निर्माण कार्य - 55 लाख

- लाजपतनगर में नलकूप का निर्माण कार्य - 55 लाख

- श्मशान घाट रोठा में बाउंड्रीवाल, मूत्रालय का निर्माण - 37.20 लाख

- श्मशान घाट नवदिया में बाउंड्रीवॉल व मूत्रालय का निर्माण - 41.08 लाख

इन कामों का शिलान्यास

- सथरापुर प्रोसेसिंग प्लांट के लिए कनेक्टिंग रोड करीब 930 मीटर लंबी - 2.13 करोड़

- 15वें वित्त आयोग योजना के तहत परसाखेड़ा में मिनी नलकूप का निर्माण - 25 लाख

- कुदेशिया फाटक में मिनी नलकूप का निर्माण - 25 लाख

- शांति विहार बदायूं रोड में मिनी नलकूप का निर्माण - 25 लाख

- किला छावनी में मिनी नलकूप का निर्माण - 25 लाख

- बानखाना में मिनी नलकूप का निर्माण कार्य - 25 लाख

- बेनीपुर चौधरी में मिनी नलकूप का निर्माण - 25 लाख

- जुबली पार्क टंकी के लिए नलकूप का निर्माण - 55 लाख

- छोटी बिहार में नलकूप का निर्माण कार्य - 55 लाख

- ईंट पजाया चौराहा से डेलापीर तक सड़क चौड़ीकरण को लाइन शिफ्टिंग - 3.55 करोड़

स्मार्ट सिटी के इन कामों का होगा शिलान्यास

- एबीडी क्षेत्र में 11.21 किमी आंतरिक सड़कों का निर्माण - 17.11 करोड़

- 2.20 किमी स्मार्ट रोड व चौराहों सहित 5.62 किमी सड़क सुधार - 61.51 करोड़

- पांच हैवी टिपर की ओपनिंग सेरेमनी - 1.77 करोड़

chat bot
आपका साथी