Shahjahanpur BKU Movement : शाहजहांपुर में एसडीएम से विफल हुई भाकियू की वार्ता, बाेले- शुक्रवार को करेंगे डीएम-एसपी कार्यालय का घेराव

Shahjahanpur BKU Movement दस दिन से डाक बंगला परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। एसडीएम सतीश चंद्रा व सीओ बीएस कुमार ने मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से वार्ता की लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 05:59 PM (IST)
Shahjahanpur BKU Movement : शाहजहांपुर में एसडीएम से विफल हुई भाकियू की वार्ता, बाेले- शुक्रवार को करेंगे डीएम-एसपी कार्यालय का घेराव
शाहजहांपुर में एसडीएम से विफल हुई भाकियू की वार्ता, बाेले- शुक्रवार को करेंगे डीएम-एसपी कार्यालय का घेराव

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur BKU Movement : दस दिन से डाक बंगला परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। एसडीएम सतीश चंद्रा व सीओ बीएस कुमार ने मंडी समिति के गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला। यूनियन जिलाध्यक्ष ने शुक्रवार को डीएम व एसपी कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

यूनियन के कार्यकर्ता जगनलाल के मकान पर कब्जा हटवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता धरने पर बैठे हुए हैं। बुधवार शाम पुलिस ने मौका मुआयना किया। वहां से कब्जेदारों को जल्द कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। देर शाम यूनियन के पदाधिकारियों की एसडीएम व सीओ से वार्ता हुई।

दोनों अधिकारियों ने अपने स्तर की समस्याएं जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिया, लेकिन यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने इतने दिन में समाधान न करने पर रोष जताते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता डाक बंगला मे एकत्र होंगे। उसके बाद 12 बजे डीएम व एसपी कार्यालय के घेराव करने के लिए पैदल जिला मुख्यालय जाएंगे।

chat bot
आपका साथी