Foundation day of BJP: भाजपाइयों ने किया गरीबों की भूख का अहसास

देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना घरों पर मनाया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंत्री से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी ने उपवास रखा।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 05:42 PM (IST)
Foundation day of BJP: भाजपाइयों ने किया गरीबों की भूख का अहसास
Foundation day of BJP: भाजपाइयों ने किया गरीबों की भूख का अहसास

बरेली, जेएनएन। कोरोना वायरस की विकरालता के बीच देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का स्थापना घरों पर मनाया गया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंत्री से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी ने उपवास रखा। गरीब की भूख का अहसास किया। घरों पर रहकर ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण किया। नया झंडा भी लगाया गया।

भाजपा का सत्ता में रहते हुए पहला स्थापना दिवस है, जब लॉकडाउन की वजह से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार बैठक में शिरकत करने गए थे। जबकि प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और पूर्व सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, समेत सभी विधायकों ने घर पर रहकर ही पार्टी निर्देशों का पालन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने भी घर पर नया झंडा लगाया। महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा भी घर पर रहे। झंडा लगाने के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री दिनेश जौहरी इत्यादि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह पहला मौका है, जब पार्टी के स्थापना दिवस पर कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी